---Advertisement---

Holi 2023 in UP: हर ओर बिखरे होली के रंग, CM Yogi ने कही ये बात

Holi 2023 in UP: होली के पावन त्योहार पर सीएम आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। साथ ही लोगों से अपील भी की है।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मार्च 8, 2023 2:50 अपराह्न

Holi 2023 in UP
Follow Us
---Advertisement---

Holi 2023 in UP: पूरे देश में आज रंगोत्सव की धूम है। भारत के सभी राज्यों में लोग हर्ष और उल्लास के साथ होली के त्योहार को मना रहे हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश में भी होली की धूम है। रंगों के इस पर्व पर यूपी के नेताओं ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट कर होली की शुभकामनाएं (Holi 2023 in UP) दी है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा कि महापर्व होली की समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं! प्रेम, सद्भाव, उत्साह एवं उमंग का यह पर्व सभी के जीवन को सुख, शांति और समृद्धि के रंगों से परिपूर्ण करे, भगवान श्रीहरि से यही प्रार्थना है। योगी आदित्यनाथ आज यानि बुधवार को गोरखपुर में भगवान नरसिंह की शोभायात्रा में शामिल हुए. इस दौरान योगी ने मीडिया से बात करते हुए प्रदेशवासियों को बधाई दी.

ये भी पढ़ें: Holi 2023 in Delhi: देश के लिए ध्यान पर बैठे CM Kejriwal, होली की दी बधाई

होली का पर्व हमें हमेशा प्रेरणा देता है

सीएम आदित्यनाथ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि होली का पर्व हमें हमेशा प्रेरणा देता है. होलिका दहन राग, द्वेष और ईर्ष्या की तिलांजलि देता है तो होली का त्योहार हमें भाईचारा का संदेश देता है। साथ ही आपसी द्वेष को भुलाकर सद्भाव के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित भी करता है। उन्होंने कहा कि इस पर्व में न तो जाति भेद, न वर्ग भेद है और न ही क्षेत्र भेद है। होली का त्योहार सभी एक साथ मनाते हैं।

होली की शुभकामनाएं (Holi 2023 in UP)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमें एक बाद हमेशा ध्यान में रखना होगा कि सात्विक मार्ग का अनुसरण कर राष्ट्र के लिए समर्पण का भाव हमें अमरत्व का भाव प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार खुशहाली और समृद्धि का भी प्रतीक है। प्रदेश की जनता होली का त्योहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाएगी, हमें पूरा विश्वास है।

डिप्टी सीएम ने दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी ट्वीट कर प्रदेशवासी को होली की शुभकामनाएं (Holi 2023 in UP) दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि समस्त देश एवं प्रदेश वासियों को अनेकता में एकता को दर्शाता प्रेम, सद्भाव एवं सामाजिक समरसता के प्रतीक पर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह होली आप सभी के जीवन में खुशियों के रंगों को भर दें।

मायावती ने दी शुभकामनाएं (Holi 2023 in UP)

रंगोत्सव के अवसर पर बसपा सुप्रीमो ने भी ट्वीट कर शुभकामनाएं और बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा किरंगों और उमंगों के त्योहार होली (Holi 2023 in UP) की समस्त देशवासियों तथा ख़ासकर उत्तर प्रदेश के सभी भाई-बहनों को बहुत-बहुत हार्दिक बधाई एवं सुख, शन्ति व सम्मान भरे जीवन की ढेरों शुभकामनाएं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

कल का मौसम 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 11, 2026