---Advertisement---

UP News: फिर शर्मसार हुई इंसानियत, MP के बाद अब यूपी में पेशाब कांड, दबंग ने दलित अदिवासी को किया अपमानित

UP News: एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। MP के बाद अब उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में पेशाब कांड हुआ है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 14, 2023 3:09 अपराह्न

UP Urinate Case
Follow Us
---Advertisement---

UP News: एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। बीते महीने मध्य प्रदेश में हुए पेशाब कांड के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी ऐसा ही एक वाकया देखने को मिला है। जहां, सोनभद्र में एक शख्स ने अपने दोस्त पर ही पेशाब कर दिया। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस बात की जानकारी गुरूवार को दी है। जिसके अनुसार ये हादसा जिले के जुगेल इलाके में 11 जुलाई को पेश आया था।

शराब के नशे में किया पेशाब

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों अच्छे दोस्त थे। लेकिन शराब पीने के बाद किसी वजह से दोनों के बीच अनबन हुई और जवाहर पटेल ने अपने दोस्त गुलाब कोल के कान में पेशाब करना शुरू कर दिया। एसपी यशवीर सिंह का कहना है आरोपी ने शराब पी हुई थी और उसे एहसास नहीं था कि क्या हो रहा है। इसी दौरान किसी ने इस वारदात का वीडियो शूट कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस ने दर्ज की FIR

कोल ने इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज की है। पुलिस ने उसके शिकायत के बाद इस केस में एफआईआर दर्ज की है। वहीं पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि इससे पहले मध्य प्रदेश से एक ऐसा ही मामला सामने आया था। जहां प्रवेश शुक्ला नाम के एक शख्स को दलित पर पेशाब करने के इल्जाम में गिरफ्तार किया गया था। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि प्रवेश के तार BJP से जुड़े हुए थे।

CM शिवराज ने धोए थे पीड़ित के पैर

इस मामले के सामने आने के बाद मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ित शख्स को अपने आवास पर बुलाया था और उनके पैर धोए थे इसके साथ ही भोजन भी किया था। वहीं आरोपी प्रवेश शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और उसके घर पर बुलडोजर चलावाया गया था। बता दें देश में पिछले कई दिनों में दलितों और आदिवासियों के खिलाफ अत्याचार के कई मामले सामने आ चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 31, 2026

Rain Alert 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

Jharkhand News

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026