---Advertisement---

Lucknow News: बड़ी खबर! लखनऊ से बाराबंकी समेत कई महत्वपूर्ण रूटों पर होगा E-Bus का परिचालन; जानें कैसे यात्रियों को होगा फायदा

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बहुत जल्द कई रूटों पर E-Buses का परिचालन शुरू होने जा रहा है। जिससे यात्रियों को फायदा मिलेगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 1, 2025 7:57 अपराह्न

Lucknow News
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बहुत जल्द कई रूटों पर E-Buses का परिचालन शुरू होने जा रहा है, जिससे माना जा रहा है कि इसस यात्रियों को काफी सुविधा होने की उम्मीद है, साथ ही इस बस में यात्रियों के लिए सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होगी, जो अपने आप में ऐतिहासिक होगी। प्रदेश भर में ई-बसों के संचालन के लिए कुल 569 रूट फाइनल किए गए हैं। इसके साथ ही परिवहन निगम ने बसों के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। दावा है कि मार्च में टेंडर की प्रक्रियाएं पूरी हो जाएगी।

इन रूटों पर शुरू होगा E-Bus का परिचालन

गौरतलब है कि जल्द यूपी सरकार इसे लेकर ऐलान करने जा रही है, जानकारी के मुसाबित 18 से अधिक रूटों पर इस बसों का परिचालन शुरू होगा जिसमे अयोध्या-अकबरपुर टांडा, बहराइच, गोला वाया सीतापुर, जगदीशपुर, कानपुर, अयोध्या, प्रयागराज, श्रावस्ती वाया बलरामपुर, शाहजहांपुर समेत कई रूट शामिल होगे। इसके अलावा परिवहन निगम की तरफ से प्रस्तावित डिपो के लिए लखनऊ रीजन में बाराबंकी को चुना गया है।

यहां पर बसों को चार्ज किया जाएगा। इसके अलावा मुरादाबाद में पीतलनगरी वर्कशॉप, बरेली में ओल्ड बस स्टेशन, इटावा में फर्रुखाबाद बस स्टेशन, मेरठम में बड़ौत डिपो, प्रयागराज में प्रयाग डिपो, चित्रकूट धाम में राठ डिपो, आजमगढ़ में डॉ. अंबेडकर डिपो, वाराणसी में काशी डिपो समेत कई जगहों पर चार्जिंग स्टेशन बनाया जाएगा।

यात्रियों को कैसे मिलेगा फायदा- Lucknow News

मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री के नेतृत्व में नागरिकों को बेहतर परिवहन सेवाएं देने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि इन बसों के चलने के बाद यात्रियों को फायदा मिलने की उम्मीद है, सबसे खास बात यह है कि इन बसों में आरामदायक सीट लगाई गई है, इसके अलावा बसों में चार्जिग की सुविधा प्रदान की गई है, इसके साथ ही सड़कों पर बिना किसी शोर के बस की आबाजही जारी रहेगी। इसके अलावा इसमे प्रदूषण भी पूरी तरह से खत्म हो जाएगा, जिससे हवा शुद्ध हो सकेगी, इसके साथ ही बड़ी संख्या में बस चलने के बाद यात्रियों को भीड़ से भी निजात मिलने की उम्मीद है (Lucknow News)।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navratri 2026

अक्टूबर 13, 2026

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026