---Advertisement---

Lucknow News: राजधानी लखनऊ को जल्द मिलेगी जलभराव की समस्या से निजात, IIT रुड़की ने शुरू किया सर्वे

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ काफी समय से बारिश के बाद जलभराव की दिक्कत से जूझ रही है। ऐसे में अब आईआईटी रुड़की इस समस्या को दूर करने के लिए सर्वे का काम शुरू कर दिया है। ऐसे में जल्द ही लखनऊ को इस परेशानी से निजात मिल सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 20, 2023 2:17 अपराह्न

Lucknow News
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow News) बारिश के बाद होने वाले जलभराव की परेशानी से जूझ रहा है। ऐसे में अब इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए एक इंटीग्रेटेड स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज प्लान बनाया गया है। ये प्लान आईआईटी रुड़की के एक्सपर्ट्स ने तैयार किया है, इस प्लान को अमल में लाने के बाद लखनऊ में भारी बारिश के बाद जलभराव की समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी।

आईआईटी रुड़की करेगी मदद

आईआईटी रुड़की के एक्सपर्ट्स टीम के साथ ही लखनऊ विकास प्राधिकरण, नगर निगम, सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग और राजकीय निर्माण निगम के साथ मिलकर मंगलवार को ये सर्वे का काम शुरू किया गया।

आईआईटी की टीम को मिली कई कमियां

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि जाइंट टीम द्वारा हाईकोर्ट के गेट नंबर-एक से लेकर किसान बाजार, हुसड़िया चैराहा, जनेश्वर मिश्र पार्क होते हुए जी-20 रोड पर बने गोमती नदी के बैरल नंबर-एक तक के रूट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कई जगहों पर काफी कमियां पाई गई। आईआईटी की टीम ने इसे अपने रिकॉर्ड में शामिल किया।

टीम ने सर्वे के दौरान पाया कि अवैध अतिक्रमण की वजह से भी जलभराव की समस्या बनी हुई है। सर्वे में बताया गया है कि कई जगहों पर भवनों के रैंपों से नाले बंद मिले। साथ ही कई जगहों पर नालों में अवैध तरीके से कचरा मिला। इससे पानी का बहाव कम हो गया था।

इस तरह से सामने आया मामला

आपको जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिनों लखनऊ में भारी बारिश के बाद पॉश इलाके गोमती नगर में जलभराव की समस्या हो गई थी। वहीं, जलभराव से कई जजों की गाड़ियां भी फंस गई थी, इसके बाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी। इसके बाद प्रसाशन को बुलाकर इसका स्थाई समाधान करने का निर्देश दिया गया। इसके बाद प्रसाशन ने आईआईटी रुड़की को 11 सितंबर को पत्र लिखकर हाइड्रोलॉजिकल स्टडी करने का आग्रह किया गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Noida Violence

अप्रैल 15, 2026

Bijnor Viral Video

अप्रैल 15, 2026

UP News

अप्रैल 15, 2026

कल का मौसम 15 April 2026

अप्रैल 14, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 14, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 14, 2026