---Advertisement---

Lucknow News: CM योगी ने किया सैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट का उद्घाटन, ‘नए भारत’ के दावे पर कही ये अहम बात

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ में आज सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट-2023 की शुरुआत हो गई है। सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बैडमिंटन कोर्ट पहुंचकर इस खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 28, 2023 2:08 अपराह्न

Lucknow News
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ में आज सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट-2023 की शुरुआत हो गई है। सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बैडमिंटन कोर्ट पहुंचकर इस खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस उद्घाटन सत्र के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि आज पीएम मोदी के पहल पर ‘नए भारत’ में खेलकूद की गतिविधियों ने एक नई गति पकड़ी है। खेलो इंडिया के साथ फिट इंडिया मूवमेंट व सरकार की अन्य योजनाओं के तहत खेल को बढ़ावा मिला है जिससे खिलाड़ियों को भी नए अवसर मिल रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने लखनऊ में आयोजित किए गए इस बैडमिंटन प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम के सफलता हेतु कामना की है।

‘नए भारत’ को लेकर CM योगी का दावा

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट के उद्घाटन सत्र में नए भारत के दावे को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि “आज पीएम मोदी की पहल पर ‘नए भारत’ में खेलकूद की गतिविधियों ने एक नई गति पकड़ी है।” इसके तहत खेलों इंडिया अभियान व फिट इंडिया मूवमेंट जैसे प्रयासों का जिक्र भी किया गया। यूपी सीएम ने अपने सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए ये भी कहा कि ग्रामीण स्तर पर खेल को बढ़ावा देने के लिए सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। इससे ग्रामीण स्तर के प्रतिभाशाली खिलाड़ीयों को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है और उचित मंच पाकर वे अपनी योग्यता का प्रदर्शन कर नए भारत के निर्माण में योगदान दे रहे हैं।

कई देश के खिलाड़ी होंगे शामिल

लखनऊ के गोमती नगर स्थित बाबू बनारसी दास बैडमिंटन अकादमी में आयोजित इस बैडमिंटन प्रतियोगिता के मुकाबले 28 नवंबर से 3 दिसंबर तक खेले जाएंगे। इसमें कई विदेशी खिलाड़ियों के शामिल होने की खबर भी है जिसमें प्रमुख रुप से थाईलैंड, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, चीन, फ्रांस, इंग्लैंड, डेनमार्क, ईरान, ताइवान व पोलैंड जैसे देश के खिलाड़ी शामिल हैं। खबर ये भी है कि इस प्रतियोगिता को देखने के लिए दर्शकों को नि:शुल्क प्रवेश दिया जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

PM Modi

अप्रैल 16, 2026

कल का मौसम 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Heatwave Alert 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026