---Advertisement---

Lucknow News: नाम बदलने के साथ ही इन सुविधाओं से लैस होगा गोमतीनगर रेलवे स्टेशन! जानें कैसा होगा नया स्वरुप

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की तैयारी चल रही है। दरअसल इस स्टेशन का जीर्णोधार कर इसे आधुनिक स्टेशनों के जैसे बनाया जा रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 13, 2023 6:25 अपराह्न

Lucknow News
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की तैयारी चल रही है। दरअसल इस स्टेशन का जीर्णोद्धार कर इसे आधुनिक स्टेशनों के जैसे बनाया जा रहा है। खबर है कि लखनऊ नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक के लिए इस संबंध में मसौदा भी तैयार कर लिया गया है। 15 दिसंबर को होने वाली निगम के बैठक में गोमतीनगर रेलवे स्टेशन का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर किए जाने का प्रस्ताव पेश किया जाएगा। इसके बाद से इस प्रस्ताव को लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह को भेजा जाएगा ताकि भारतीय रेलवे तक स्टेशन के नाम बदलने की मांग पहुंचे। दावा किया जा रहा है कि नवनिर्माण के तहत इस रेलवे स्टेशन पर सभी तरह की आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

नगर निगम तैयार कर रहा प्रस्ताव

लखनऊ नगर निगम गोमतीनगर रेलवे स्टेशन के नाम को अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर करने की योजना बना रही है। इस संबंध में 15 दिसंबर को निगम की बैठक में प्रस्ताव भी पेश किया जाएगा। नगर निगम की ओर से कहा जा रहा है कि प्रस्ताव पास होने के बाद इसे लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह व रेल मंत्रायल को भेजा जाएगा। इसके बाद से अंतिम निर्णय लेने का फैसला भारतीय रेलवे के पास होगा।

बदलेगा स्टेशन का स्वरुप

लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इसके तहत स्टेशन के पुराने ढ़ांचे को पूरी तरह से तोड़कर नया बनाया जा रहा है। खबरों की मानें तो इस निर्माण कार्य के लिए 22 एकड़ की जमीन अधिकृत की गई है। वहीं निर्माण कार्य में लगभग 1910 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान जताया गया है। दावा किया जा रहा है कि इस स्टेशन पर वो सभी सुविधाएं मिलेंगी जो कि एक विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन पर मिलती हैं। इसमें प्रमुख रुप से एक्सीलेटर सीढ़ियां, पार्किंग स्थल, कैंटिन और यात्रियों के बैठने के लिए वेटिंग लॉन का निर्माण हो सकेगा।

पहले भी बदल चुका है लखनऊ के इन स्थानों का नाम

राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन के नाम बदलने की कवायद शुरू होते ही इकाना स्टेडियम व हजरतगंज चौराहे का नाम सामने आ जाता है। दरअसल नगर निगम की खास पहल से हजरतगंज चौराहे का नाम बदलकर अटल चौक तो वहीं शासन की ओर से इकाना क्रिकेट स्टेडियम का नाम बदलकर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेजी के नाम पर किया जा चुका है। ऐसे में कयासबाजी चल रही है कि जल्द ही लखनऊ के तीसरे बड़े सेंटर (गोमतीनगर रेलवे स्टेशन) का नाम भी पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेजी के नाम पर किया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

Noida News

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

UP News

अप्रैल 17, 2026