Lucknow News: अगर आप भी लखनऊ में अपना घर खरीदने की सोच रहे है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है, दरअसल एलडीए यानि (लखनऊ विकास प्राधिकरण) कम आय वर्ग के लोगों के लिए किफायती दरों पर आवास उपलब्ध कराने की दिशा में सीतापुर रोड पर लगभग 900 एलआईजी एवं ईडब्ल्यूएस भवन बनाएगा।
सबसे खास बात है कि इसकी कीमत भी कम होगी। यानि कम वेतन वाले भी अपना घर खरीद सकते है। गौरतलब है कि भारत में अपनी घर खदीरना एक सबसे बड़ी उपलब्धि होती है। वहीं इस योजना से आम नागरिकों को शहर में आबादी के बीच प्राइम लोकेशन पर बेहतरीन आवासीय सुविधा मिल सकेगी।
बेहद सस्तों दामों पर मिलेगा सपनों का घर
एलडीए यानि (लखनऊ विकास प्राधिकरण) ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “लखनऊ में मध्यम और अल्प आय वर्ग को किफायती दरों पर आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एलडीए सीतापुर रोड पर लगभग 900 एलआईजी एवं ईडब्ल्यूएस भवन बनाएगा। जिनकी कीमत 15 लाख से 35 लाख रूपये तक होगी। इस योजना से आम नागरिकों को शहर में आबादी के बीच प्राइम लोकेशन पर बेहतरीन आवासीय सुविधा मिल सकेगी।
👉लखनऊ में मध्यम और अल्प आय वर्ग को किफायती दरों पर आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एलडीए सीतापुर रोड पर लगभग 900 एलआईजी एवं ईडब्ल्यूएस भवन बनाएगा। जिनकी कीमत 15 लाख से 35 लाख रूपये तक होगी।
👉इस योजना से आम नागरिकों को शहर में आबादी के बीच प्राइम लोकेशन पर बेहतरीन आवासीय सुविधा… pic.twitter.com/cBMTz9ohzk
— Lucknow Development Authority (@LkoDevAuthority) May 11, 2026
सीतापुर रोड पर शिया पीजी कॉलेज के पास कब्जामुक्त करायी गयी लगभग 16,000 वर्गमीटर जमीन पर यह ग्रुप हाउसिंग परियोजना विकसित की जाएगी। जिसके लिए विस्तृत कार्ययोजना व ले-आउट प्लान तैयार कराया गया है। यहां 582 एलआईजी व 336 ईडब्ल्यूएस श्रेणी के भवन निर्मित किये जाएंगे। एलआईजी भवन 2 बीएचके के होंगे, जिनका क्षेत्रफल लगभग 50 वर्गमीटर होगा”।
खरीदारों को मिलेगी ये खास सुविधाएं
आगे दी जानकारी के अनुसार “2 बीएचके के भवन की कीमत लगभग 35 लाख रूपये होगी। 1बीएचके के ईडब्ल्यूएस भवन लगभग 38 वर्गमीटर क्षेत्रफल के होंगे, जिनकी कीमत लगभग 15 लाख रूपये रखी जाएगी। इससे मध्यम एवं अल्प आय वर्ग के परिवारों के लिए शहर में अपने आवास का सपना साकार हो सकेगा। यह प्रोजेक्ट शिया पीजी कॉलेज के पास मुख्य सीतापुर रोड पर होगा, जिससे लोगों को राष्ट्रीय राजमार्ग से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।
इस आवासीय परियोजना में सभी टावर आपस में इंटर कनेक्ट होंगे। जिससे लोगों को आवागमन में आसानी होगी। अपार्टमेंट्स में 8 पैसेंजर लिफ्ट और 3 सर्विस लिफ्ट का प्रावधान किया जाएगा। योजना में 600 से अधिक वाहनों के लिए बेसमेंट व स्टिल्ट पार्किंग की व्यवस्था होगी।लगभग 3,000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में पार्क एवं ग्रीन एरिया विकसित किया जाएगा”।





