---Advertisement---

Lucknow News: नए साल पर एलडीए का तोहफ, इस प्राइम लोकेशन पर खरीदें आवासीय भूखण्ड, मिलेंगी ये विशेष सुविधाएं

Lucknow News: नए साल के अवसर पर एलडीए यानि लखनऊ विकास प्राधिकरण राजधानी में घर खरीदने वाले को बड़ा तोहफा देने जा रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 20, 2025 1:57 अपराह्न

Lucknow News
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow News: नए साल के अवसर पर एलडीए यानि लखनऊ विकास प्राधिकरण राजधानी में घर खरीदने वाले को बड़ा तोहफा देने जा रहा है। अगर आप भी लखनऊ में अपना घर खरीदने की सोच रहे है, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। बता दें कि इसके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज यानि 20 दिसंबर से शुरू हो गई है। बता दें कि यह आवासीय भूखण्ड है, जहां हर प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसकी जानकारी खुद एलडीए ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

एलडीए इस प्राइम लोकेशन पर दे रहा है आवासीय भूखण्ड

एलडी ने एक्स हैंडल पर लिखा कि “लखनऊ में आवासीय भूखण्डों का इंतजार कर रहे लोगों के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण एक बार फिर अनंत नगर योजना में 637 भूखण्डों का पंजीकरण खोलने जा रहा है। इन भूखंडों के लिए 20 दिसम्बर, 2025 से 12 जनवरी, 2026 तक पंजीकरण खोला जाएगा। इसमें आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और भूखण्डों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। अनंत नगर योजना में आकाश खण्ड के 617 और आदर्श खण्ड के 20 भूखण्डों के लिए पंजीकरण खोला जा रहा है”।

प्लॉट खरीदारों को मिलेंगी ये विशेष सुविधाएं – Lucknow News

जानकारी के मुताबिक तृतीय चरण में कुल 637 भूखण्डों के लिए पंजीकरण खोला जा रहा है। इसमें 450 वर्गमीटर के 41, 288 वर्गमीटर के 224, 200 वर्गमीटर के 225, 162 वर्गमीटर के 90 और 112.5 वर्गमीटर क्षेत्रफल के 57 भूखण्ड शामिल हैं। अगर इसकी विशेषता की बात करें तो इसमे – उत्कृष्ट सडकों का नेटवर्क – 130 एकड़ में ग्रीन स्पेस, स्वच्छ जल आपूर्ति, भूमिगत लाइनों से निर्बाध विद्युत आपूर्ति, ईवी चार्जिंग स्टेशन, सामुदायिक केन्द्र, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और जीरो लिक्विड डिस्चार्ज शामिल है।

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

भूखण्डों के पंजीकरण के लिए एलडीए की वेबसाइट https://registration.ldalucknow.in/login पर लॉगइन करके पंजीकरण पुस्तिका खरीदनी होगी। जिसके बाद भूखण्ड के अनुमानित मूल्य की 5 प्रतिशत पंजीकरण धनराशि जमा कराके रजिस्ट्रेशन कराना होगा। सफलतापूर्वक पंजीकरण कराने वाले आवेदकों के मध्य भूखण्डों का आवंटन पारदर्शी प्रक्रिया के तहत लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mohamad Safa

मार्च 31, 2026

Mahavir Jayanti 2026

मार्च 31, 2026

Rajasthan Board 12th Results 2026

मार्च 31, 2026

Punjab News

मार्च 30, 2026

Punjab News

मार्च 30, 2026

Punjab News

मार्च 30, 2026