---Advertisement---

Muzaffarnagar School Case: बच्चे की पिटाई को लेकर आरोपी शिक्षिका और स्कूल पर चला यूपी सरकार का डंडा, जानें कब तक स्कूल रहेगा बंद 

Muzaffarnagar School Case: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हुए बच्चे की पिटाई को लेकर योगी सरकार ने कड़ा एक्शन लिया है। स्कूल पर अब मान्यता रद्द करने की तलवार लटक रही है। वहीं इस मामले में आरोपी शिक्षिका के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया गया है।

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 28, 2023 1:30 अपराह्न | Updated: अगस्त 28, 2023 8:30 अपराह्न

Muzaffarnagar School Case
Follow Us
---Advertisement---

Muzaffarnagar School Case: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। बताया जा रहा है, स्कूल में बच्चे पिटाई और स्कूल के मानकों को लेकर शिक्षा विभाग ने जवाब-तलब किया है। बता दें कि बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हुआ था। जिसमें एक शिक्षिका पर आरोप है, कि उन्होंने स्कूल के अन्य बच्चों से एक दूसरे बच्चे को होमवर्क न करने पर पिटवाती हैं। ऐसे में अब इस बात को लेकर यूपी सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है।

जांच पूरी होने तक स्कूल रहेगा बंद 

खबरों की मानें तो स्कूल में हुए बच्चे की पिटाई को लेकर प्रशासन ने डंडा चलाया है। बताया जा रहा है, जिला प्रशासन द्वारा इस मामले में जांच प्रक्रिया तेज कर दी गयी है। ऐसे में यदि स्कूल प्रशासन जांच में पूरा सहयोग या फिर सही मानकों पर खरा नहीं उतरता है, तो स्कूल की मान्यता रद्द कर दी जाएगी।

बता दें कि अब तक इस मामले में शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रशासन से बिंदुवार तरीके से जवाब मांगा है। ऐसे में बताया जा रहा है, जांच पूरी होने तक स्कूल को बंद रखा जाएगा। इसके लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। 

शिक्षिका के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया FIR 

बता दें कि मुजफ्फरनगर स्कूल मामले में बच्चे के साथ की गई पिटाई और आपत्तिजनक टिप्पणी की जानकारी स्थानीय पुलिस को बच्चे के पिता ने दी थी। सारा मामला खब्बापुर स्कूल से जुड़ा है। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने बड़ा एक्शन लेते हुए शिक्षिका के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है। ऐसे में शिक्षिका ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सफाई देती दिख रही हैं। आरोपी शिक्षिका का कहना है, “वह किसी की धार्मिक और सामाजिक भावना को ठेस नहीं पहुंचाना चाहती थी।

शिक्षिका का नाम तृप्ति त्यागी बताया जा रहा है। इसके अलावा इस मामले पर उनका यह भी कहना है,कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गयी है। इसके बाद उसको सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026