---Advertisement---

Noida News: अब नोएडा विकास प्राधिकरण के इस कदम से मिल सकेगा स्वरोजगार का मौका, जानें पूरी खबर

Noida News: नोएडा विकास प्राधिकरण अपने शानदार प्रयासों से सदैव चर्चा में रहता है। प्राधिकरण की कोशिस रहती है कि कैसे भी करके नोएडा के लोगों को बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाए जिससे की वो बेहतर जीवन व्यतीत कर सकें।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 10, 2023 5:01 अपराह्न

Noida News
Follow Us
---Advertisement---

Noida News: नोएडा विकास प्राधिकरण अपने शानदार प्रयासों से सदैव चर्चा में रहता है। प्राधिकरण की कोशिस रहती है कि कैसे भी करके नोएडा के लोगों को बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाए जिससे की वो बेहतर जीवन व्यतीत कर सकें। इस क्रम में एनसीआर क्षेत्र नोएडा से एक और बड़ी खबर सामने आई है जहां नोएडा (Noida) विकास प्राधिकरण ने व्यवसायी वर्ग के लिए कुछ बेहतर करने का फैसला लिया है।

खबरों की मानें तो प्राधिकरण अब जल्द ही नोएडा (Noida) वासियों के लिए स्वरोजगार का मौका देने जा रहा है। इसके लिए प्राधिकरण अगले दस दिनों के अंदर इच्छुक लोगों को किराये पर दुकान लेने का सुनहरा मौका दे रहा है।

ये है नोएडा विकास प्राधिकरण की तैयारी

बता दें कि प्राधिकरण ने स्वरोजगार में इजाफा के लिए अब किराये पर दुकान और क्योस्क की बिक्री कराने की तैयारी की है। इसके तहत प्राधिकरण 10 दिनों में इस योजना को लाने जा रहा है। खबरों की माने तो प्राधिकरण ने नोएडा के सेक्टर-82, सेक्टर 105 और सेक्टर 117 में दुकानों को बेचने की योजना बना ली है और इस फैसले पर मंजूरी मिलने की भी खबर है। कहा जा रहा है कि बाजार वैल्यू के हिसाब से ही इन दुकानों का किराया तय किया जाएगा। वहीं इसके आवंटन को लेकर खबर है कि इसके लिए बोली लगानी होगी जिसकी एक रिजर्व कीमत होगी। इस रिजर्व कीमत के बाद से बोली लगाने वाले कीमत में इजाफा देखने को मिल सकेगा।

बॉटनिकल गार्डन को लेकर ये है प्राधिकरण की तैयारी

बता दें कि नोएडा विकास प्राधिकरण ने बॉटनिकल गार्डन के क्षेत्र को लेकर भी अपनी योजना बनानी शुरू की है। इसके तहत जानकारी मिली है कि बॉटनिकल गार्डन में 31 दुकानों को प्राधिकरण किराये पर दे सकता है। इसके साथ ही कई दफ्तर व रेस्टोरेंट को भी किराए पर दिया जा सकता है। इससे प्राधिकरण राजस्व प्राप्त करने की तैयारी में है और इस संबंध में तैयारी जारी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही नोएडा विकास प्राधिकरण के इस कदम को मंजूरी दी जा सकती है। हालाकि प्राधिकरण इस दिशा में पहले भी प्रयास कर चुका है पर उसे सफलता नहीं मिली थी। अब देखना होगा कि बॉटनिकल गार्डन को लेकर इस तैयारी से आम लोगों को कितनी मदद मिलती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

Vaishali News

मार्च 29, 2026