---Advertisement---

Noida News: जाम का झंझट खत्म! Delhi से Noida जाने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, पीक आवर्स पर लाखों लोगों को ऐसे होगा जबरदस्त फायदा

Noida News: हर रोज बड़ी संख्या में लोग काम के सिलसिले में दिल्ली से नोएडा का सफर करते है, महामाया फ्लाईओवर से होकर नोएडा पहुंचते है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 8, 2025 3:03 अपराह्न

Noida News
Follow Us
---Advertisement---

Noida News: बड़ी संख्या में लोग हर रोज दिल्लीफरीदाबाद से काम के सिलसिले में आते जाते है, उन्होंने जल्द बड़ी खुशखबरी मिलने जा रही है। दरअसल नोएडा प्राधिकरण ने महामाया फ्लाईओवर से डीएनडी लूप तक के नोएडा एक्सप्रेसवे के हिस्से के चौड़ा करने का निर्णय लिया है। बताते चले कि दिल्ली या फरीदाबाद आने वाले लोग महामाया फ्लाईओवर से होते हुए नोएडा पहुंचते है, लेकिन पीक आवर्स के वक्त लोगों को घंटों जाम में फंसा रहना पड़ता है। यही वजह है कि प्राधिकरण द्वारा ये फैसला लिया गया है। माना जा रहा है कि इससे लाखों लोगों को फायदा होने की उम्मीद है।

Delhi से Noida जाने वाले लोगों को मिलेगी जाम से छुट्टी – Noida News

हर रोज बड़ी संख्या में लोग काम के सिलसिले में दिल्ली से नोएडा का सफर करते है, महामाया फ्लाईओवर से होकर नोएडा पहुंचते है। फ्लाईओवर की लंबाई कम होने के कारण प्रतिदिन जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। लेकिन अब प्राधिकरण महामाया फ्लाईओवर से डीएनडी लूप तक के नोएडा एक्सप्रेसवे के हिस्से के चौड़ीकरण करने जा रहा है, जिसके लिए उसे एनओसी भी मिल गई है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक महामाया फ्लाईओवर से डीएनडी तक का हिस्सा एक्सप्रेसवे पर सबसे ज्यादा ट्रैफिक दबाव वाला प्वाइंट है।

पीव आवर्स में तो इतना जाम लग जाता है कि लोग पैदल तक नहींं निकल पाते है। जानकारी के मुताबिक चौड़ीकरण कार्य के तहत सेक्टर-95 में लगभग 600 मीटर लंबाई में सड़क चौड़ी की जाएगी। माना जा रहा कि इसके बाद कुल चौड़ाई 45 मीटर रोड कैरिजवे तक पहुंच जाएगी। जिससे जाम की समस्या से पूरी तरह से छुटकारा मिल जाएगा और जो लोग अपने घर पर 2 घंटे मे पहुंच वह 1 घंटे में ही पहुंच सकेंगे (Noida News)।

चौड़ीकरण से लाखों लोगों को होगा जबरदस्त फायदा

गौरतलब है कि सड़क चौड़ीकरण के बाद लाखों लोगों को जबरदस्त फायदा मिलने की उम्मीद है। दिल्ली, फरीदाबाद से नोएडा रोजाना करीब 5 लाख लोग सफर करते है। यानि सड़क चौड़ीकरण के लाखों लोगों को इसका फायदा मिलने की उम्मीद है, साथ ही सड़क के उलटे दिशा में सड़क का काम पहले से चौड़ा कर लिया गया है(Noida News)।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 16, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 16, 2026

Bengal Assembly Election 2026

अप्रैल 16, 2026