---Advertisement---

Noida News: नोएडा में हिंसक हुआ प्रदर्शन! तोड़फोड़, आगजनी से आम लोगों की बढ़ी चिंता, फोर्स का ताबड़तोड़ एक्शन जारी

Noida News: बड़ी संख्या में कर्मचारी सैलरी बढ़ोतरी को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। जिसने एक हिंसक रूप ले लिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 13, 2026 12:17 अपराह्न

Noida News
Follow Us
---Advertisement---

Noida News: बड़ी संख्या में कर्मचारी सैलरी बढ़ोतरी को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। जिसने एक हिंसक रूप ले लिया है। वहीं अब स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक नोएडा सेक्टर-2 में प्रदर्शन उग्र हो गया और कई जगहों पर तोड़फोड़ और आगजनी की खबरें सामने आ रही है। जिसने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि बड़ी संख्या नोएडा के कई इलाकों में पुलिस बलों की तैनाती की गई है। जानकारी के मुताबिक नोएडा फेज 2 में, जहां कर्मचारियों द्वारा वेतन वृद्धि की मांग को लेकर किया गया प्रदर्शन हिंसक हो गया। प्रदर्शन के दौरान वाहनों और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया और पत्थरबाजी भी हुई। यहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

इन वजह से कर्मचारी कर रहे है विरोध प्रदर्शन

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से कारखाने के मजदूर वेतन वृद्धि और बेहतर कार्य परिस्थितियों की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ये प्रदर्शन हरियाणा सरकार द्वारा अकुशल श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में 35 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा के बाद शुरू हुए, जिससे यह 11,274 रुपये प्रति माह से बढ़कर 15,220 रुपये हो गया है। हरियाणा में अर्ध-कुशल श्रमिकों का न्यूनतम वेतन 12,430.18 रुपये से बढ़कर 16,780.74 रुपये प्रति माह हो गया है।

हालांकि प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया है। जिससे आवाजाही पर काफी असर पड़ा है। साथ ही स्थिति चिंताजनक बन गई है। बड़ी संख्या में कंपनी के पास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, जहां वेतन वृद्धि की मांग को लेकर कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया था।

हिंसा के बीच दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि यातायात सूचना निजी कारखानों के श्रमिकों के चल रहे आंदोलन के कारण नोएडा में यातायात बुरी तरह प्रभावित है। उन्होंने चिल्ला बॉर्डर (दिल्ली) से आने वाली नोएडा लिंक रोड को पूरी तरह से अवरुद्ध कर दिया है। चिल्ला बॉर्डर से नोएडा की ओर जाने वाले यातायात पर गंभीर असर पड़ा है।

जनता को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना तदनुसार बनाएं और नोएडा जाने के लिए डीएनडी (DND) का उपयोग करें। नोएडा जाने वाले वाहन सराय काले खान से डीएनडी का उपयोग कर सकते हैं या वैकल्पिक रूप से एनएच 24 – कोंडली ब्रिज का उपयोग करके नोएडा मोड़ से नोएडा में प्रवेश कर सकते हैं। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया गया है। ताकि इन नंबरों पर कॉल कर – 0120-2978231, 0120-2978232, 0120-2978862, और 0120-2978702, जानकारी प्राप्त की जा सके।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026