---Advertisement---

UP में अब भू माफियाओं की खैर नहीं, CM Yogi ने दिया ये निर्देश

सीएम योगी गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में आज जनता दर्शन आयोजित कर लोगों की समस्याओं को ध्यान से सुना। उनके निस्तारण के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के सख्त दिशा निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में कोई भी भू-माफिया ये जुर्रत न कर पाए कि किसी व्यक्ति की जमीन पर अवैध कब्जा कर ले

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: मार्च 7, 2023 4:29 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi: सीएम योगी एक बार फिर होली के अवसर पर अपनी कर्मस्थली गोरखपुर के दौरे पर पहुंच गए।  गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में आज जनता दर्शन आयोजित कर लोगों की समस्याओं को ध्यान से सुना। उनके निस्तारण के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के सख्त दिशा निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में कोई भी भू-माफिया ये जुर्रत न कर पाए कि किसी व्यक्ति की जमीन पर अवैध कब्जा कर ले। जरुरत पड़े तो त्वरित और सख्त कानूनी सबक सिखा दें। जमीन कब्जाने के किसी मामले में किसी भी स्तर पर हुई लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जनता को दिया सीएम ने भरोसा

गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में आयोजित जनता दर्शन में प्रदेश भर से करीब 500 की संख्या में आए लोगों को पूरी तरह सुरक्षित होने का आश्वासन दिया। सीएम योगी ने कहा कि मेरे होते हुए किसी को भी राज्य में परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। न ही किसी भी प्रकार से चिंतित होने की जरुरत है। इस आयोजन में भूमाफिया के विरुद्ध हो रही कार्रवाई से उम्मीद बांधकर कुछ और लोग भी अपने जमीनी विवाद और कब्जा होने की शिकायतों को लेकर सीएम योगी के पास पंहुंचे थे। सीएम ने ध्यानपूर्वक एक-एक व्यक्ति की परेशानी को सुनते हुए तत्काल संबंधित विभाग के अधिकारी को सख्त दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि ऐसी कार्रवाई कीजिए कि कोई भी माफिया जमीन कब्जाने की जुर्रत न कर पाए।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: कौन है बेहद खूबसूरत Trainee SI Naina Kanwal, जिसे कर लिया गया है

अधिकारियों को दिए कुछ अतिरिक्त निर्देश

तहसील स्तर के कुछ संपत्ति, राजस्व के मामलों के बारे में सीएम योगी ने कहा कि ऐसे मामलों को तुरंत तहसील स्तर पर ही जमीनों की पैमाइश कराकर गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित कर दिया जाए। इसी तरह इस जनता दर्शन में कुछ ऐसे भी लोग आए थे जिनके परिजन किसी गंभीर बीमारी या मंहगे उपचार कराने में अक्षम आर्थिक सहायता चाहिए थी। सीएम योगी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इलाज संबंधी इस्टीमेट प्रक्रिया को तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर इलाज की व्यवस्था करने के आदेश दिए।

ये भी पढें:‘न त GM न त DM ई त CM होईए, जानें कैसे Tej Pratap के वीडियो ने Bihar में बिखेरा सियासी जादू

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 13, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 13, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 13, 2026

Supreme Court

जुलाई 13, 2026

Rain Alert 13 July 2026

जुलाई 12, 2026