---Advertisement---

UP News: बाल-बाल बचे ओमप्रकाश के बेटे अरविंद राजभर, गाड़ी पर भीड़ ने बोला हमला, आग लगाने की कोशिश की

UP News: सुभसपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उनकी गाड़ी को आग लगाने की कोशिश की गई।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 8, 2023 6:00 अपराह्न

UP News
Follow Us
---Advertisement---

UP News: सुभासपा (सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी) अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के बेटे और सुभासपा के महासचिव अरविंद राजभर की जान बाल-बाल बची है। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में उन पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों की भीड़ ने उनकी गाड़ी को घरे लिया था और गाड़ी में आग लगाने की कोशिश की गई। अरविंद राजभर ने पुलिस पर भी इस दौरान कुछ न करने के आरोप लगाए हैं।

गाड़ी पर भीड़ ने बोला हमला

जानकारी के मुताबिक, अरविंद राजभर पडरौना कोतवाली की ग्रामसभा चिरहियावा में एक हत्याकांड में मृतक के घर पहुंचे हुए थे। इसी दौरान ये घटना पेश आई। अरविंद राजभर यहां शोक संवेदना व्यक्त करने गए थे। तभी हत्या से नाराज कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और उसमें आग लगाने की कोशिश की। इस घटना के बाद अरविंद राजभर ने एक वीडियो संदेश जारी कर पुलिस व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बार-बार सुचित करने के बाद भी पुलिस ने सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए थे। जिस वजह से ये घटना हुई।

बाल-बाल बची अरविंद राजभर की जान

उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार से मिलने के बाद वह वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में ग्राम प्रधान की अगुवाई में दो सौ लोगों की भीड़ ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। इससे पहले की वो कुछ समझ पाते भीड़ ने ईंट-पत्थर और लाठी डंडों से उनकी गड़ी पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में उनकी जान बाल-बाल बची। जबकि, उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

OP राजभर ने DGP से की शिकायत

वीडियो में अरविंद राजभर कहते हुए दिख रहे हैं कि कड़ी मशक्कत के बाद वे वहां से बाहर निकलने में कामयाब रहे। फिलहाल, वे पूर्व विधायक रामानंद बौद्ध के घर जा रहे हैं। जाहां से वे इसकी शिकायत करेंगे। वहीं, सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने राज्य के मुख्य सचिव और DGP विजय कुमार से बात कर इस घटना की शिकायत की है। उन्होंने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 31, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 31, 2026

Ankit Baliyan Murder Case

अगस्त 31, 2026

Rain Alert 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Lucknow News

अगस्त 30, 2026