---Advertisement---

Ghaziabad News: अब गाड़ी पर ‘जाट-गुर्जर-ब्राह्मण’ लिखवाना पड़ेगा भारी, एक्शन की तैयारी में पुलिस, भरना पड़ेगा भारी जुर्माना

Ghaziabad News: गाजियाबाद में ट्रैफिक पुलिस अब उन लोगों पर चालानी कार्यवाही कर रही है जो अपनी गाड़ियों के पीछे जातिसूचक शब्द लिख रहे हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 20, 2023 5:04 अपराह्न

Ghaziabad News
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: अपनी गाड़ियों पर जातिसूचक या धर्मसूचक शब्द लिखने वालों की अब खैर नहीं होगी। गाजियाबाद में इसको लेकर बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस लगातार ऐसी गाड़ियों की पहचान करके उनके चालान कर रही है।

CM योगी ने दिए थे सख्त कार्रवाई करने के आदेश

दरअसल, बीते दिनों उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने इस पूरे मामले को लेकर अधिकारियों के साथ एक बैठक की थी। CM योगी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे की यातायात नियमों का पालन न करने वालों और गाड़ियों पर जातिसूचक या धर्मसूचक शब्द लिखने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने चलाया अभियान

मुख्यमंत्री के इन्हीं निर्देशों का पालन करते हुए गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने भी अब बड़े स्तर पर अभियान छेड़ दिया है। पुलिस ऐसी गाड़ियों पर चालानी कार्रवाई कर रही है, जिन पर जातिसूचक या धर्मसूचक शब्द लिखे हैं।

पुलिस शहर के मुख्य चौराहों पर बीते कुछ दिनों से ये अभियान चला रही है। जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस अब तक सैकड़ों लोगों के चालान काट चुकी है। इतना ही नहीं, पुलिस लोगों को इसके प्रति जागरूक भी कर रही है।

चालानी कार्रवाई पर क्या कहती है जनता ?

पुलिस की इस चालानी कार्रवाई पर लोगों का मिला जुला रिएक्शन देखने को मिल रहा है। कुछ लोग चालान कटने के बाद अपनी गलती मान रहे हैं, जबकि कुछ इस पर अलग-अलग तरह के तर्क दे रहे हैं। कई लोग इस कार्रवाई को सही बता रहे हैं, जबकि कई लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं।

लोग दे रहे अलग-अलग तर्क

चालान कटने के बाद एक व्यक्ति ने तर्क देते हुए बताया कि सरकार और प्रशासन का यह फैसला गलत है। व्यक्ति ने कहा कि जब गाड़ियां हमारी हैं, तो इस पर हमें कुछ भी लिखने का अधिकारी होना चाहिए। जबकि, एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि सरकार की यह कार्रवाई सही है। लोग अक्सर अपनी गाड़ियों पर जातिसूचक शब्द लिखवा लेते हैं, जो सही नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 31, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 31, 2026

Ankit Baliyan Murder Case

अगस्त 31, 2026

Rain Alert 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Lucknow News

अगस्त 30, 2026