---Advertisement---

Seema Haider का वाट्सएप चैट वायरल, प्रेमी Sachin ने भारत आने को लेकर किए कई बड़े खुलासे

Seema Haider: पाकिस्तानी लड़की सीमा हैदर को लेकर फिर एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। बताया जा रहा है, सीमा हैदर के कथित पति सचिन ने पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं। ऐसे में सबसे बड़ा और अहम खुलासा उसने पूछताछ में यह किया है, कि उसने ही सीमा और उसके ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: जुलाई 23, 2023 10:23 अपराह्न | Updated: जुलाई 24, 2023 12:25 अपराह्न

Seema Haider
Follow Us
---Advertisement---

Seema Haider: पाकिस्तानी लड़की सीमा हैदर को लेकर फिर एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। बताया जा रहा है, सीमा हैदर के कथित पति सचिन ने पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं। ऐसे में सबसे बड़ा और अहम खुलासा उसने पूछताछ में यह किया है, कि उसने ही सीमा और उसके बच्चों को प्लानिंग के जरिए भारत में प्रवेश कराया था। खबरों की मानें तो उसने पूरी प्लानिंग नोएडा में बैठे–बैठे ही कर ली थी। दरअसल सीमा के भारत आने को लेकर इस वक्त एक वॉट्सएप चैट बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। ऐसे में अब कहा यह किया जा रहा है, कि सीमा नेपाल बार्डर जब पहुंची तो उसके पास पैसे कम थे। ऐसे में उसके कथित पति सचिन ने ही फोन कॉल के जरिए टिकट बुक की थी।

सीमा हैदर के व्हाट्सएप चैट की कहानी को समझें 

बात नेपाल के पोखरा की है, जब पाकिस्तानी गर्ल सीमा हैदर अपने बच्चों के साथ पाकिस्तान से दुबई और फिर नेपाल पहुंची थी। ऐसे में 12 मई को सुबह 7 बजे के आसपास उसे बस पकड़कर भारत के लिए चोरी छिपे निकलना था। ऐसे में इस दौरान उसके पास पैसे ट्रैवलिंग करते समय खत्म (कम) हो गए थे। तब इस बात की जानकारी उसने कथित पति नोएडा में बैठे सचिन को दी थी। जिसके बाद सचिन ने फोन कॉल के जरिए बस की टिकट बुक करी थी। लेकिन जब बात पैसों की आई तो सीमा ने बस के कंडक्टर से चैट पर बात की थी। ऐसे में बस के कंडक्टर ने सीमा से कहा जब पेमेंट हो जाए तो स्क्रीनशॉट दिखा देना। बता दें कि यही चैट इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सीमा को भारत लाने में सचिन का अहम योगदान

खबरों की मानें तो जांच एजेंसियों की पूछताछ में सचिन ने खुलासा किया है, कि उसने सीमा और उसके बच्चों को कैसे इंडिया में लाना है, उसकी पूरी प्लानिंग की थी। उसने बताया कि जब सीमा नेपाल बॉर्डर पर आई तो उसने अपना और अपने बच्चों का नाम सचिन के कहने पर हिंदू बताया था। ऐसे में तब बस कंडक्टर पाकिस्तानी लड़की सीमा हैदर पर शक नहीं किया। जिसके बाद बस में बैठकर गैरकानूनी तरीके से सीमा भारत चली आई।

बता दें कि सचिन ने पूछताछ में यह भी बताया कि उसने मार्च में ही पूरी प्लानिंग कर रखी थी। उस दौरान सीमा खुद नेपाल अकेले मिलने आई थी। लेकिन वह फिर पाकिस्तान वापस लौट गई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026