---Advertisement---

CM Yogi Adityanath के नेतृत्व में कैसे बदली यूपी की तस्वीर? अर्थव्यवस्था के मामले में तगड़ी छलांग लगाकर अग्रणी राज्यों में हुआ शुमार

CM Yogi Adityanath के नेतृत्व वाली यूपी सरकार लगातार सूबे की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही है। उत्तर प्रदेश आज इस फेहरिस्त में देश के अग्रणी राज्यों की सूची में शुमार है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 21, 2026 2:03 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: राजधानी लखनऊ की चकाचौंध हो या परंपरा को समेटे वाराणसी की सौंदर्यता। सब कुछ संवारते हुए यूपी को विकास के मार्ग पर अग्रसर करने का काम सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने किया है। योगी सरकार के कार्यकाल में यूपी की तस्वीर बदली है। कई मोर्चों पर सूबा देश के अग्रणी राज्यों की सूची में शुमार होकर इतिहास रच रहा है।

इसमें सबसे प्रमुख है यूपी की अर्थव्यवस्था जो देश के टॉप तीन राज्यों में उसे अहम स्थान देती है। सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने निवेश पर ध्यान केन्द्रित करते हुए संभावनाओं के राह तलाशे और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती दी। इसका असर ये हुआ कि उत्तर प्रदेश की बदली तस्वीर आज दुनिया को आकर्षित कर रही है।

अर्थव्यवस्था के मामले में तगड़ी छलांग लगाकर अग्रणी राज्यों में हुआ शुमार

उत्तर प्रदेश अर्थव्यवस्था के मामले में तगड़ी छलांग लगाकर देश के अग्रणी राज्यों की सूची में शुमार हो चुका है। आंकड़ों के मुताबिक यूपी को 50 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। ये निवेश प्रस्ताव राज्य की बढ़ती निवेश क्षमता और विश्वसनीयता को दर्शाते हैं। इतना ही नहीं, यूपी में भूमि पूजन समारोहों के माध्यम से 7 लाख करोड़ रुपए के प्रस्तावों को कार्यान्वयन चरण में लाया जा रहा है।

सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार 912696 करोड़ रुपए के बजट के माध्यम से सूबे को और संवारने का काम कर रही है। 2016-17 में यूपी के राजकोषीय घाटा का जो सकल राज्य घरेलू उत्पाद 4.39% था, उसे 2025-26 तक घटाकर 2.97% किया गया है। सरकारी ऋण भार भी 30 फीसदी से घटकर लगभग 26 फीसदी हो गया है। योगी सरकार लगातार यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है।

यूपी CM Yogi Adityanath के नेतृत्व में बदली सूबे की तस्वीर!

सूबे की तस्वीर सीएम योगी के नेतृत्व में बदली है। आलम ये है कि यूपी में निवेश की भरमार है। सीएम योगी आदित्यनाथ एक प्रतिनिधिमंडल के साथ सिंगापुर और जापान दौरे पर जाने वाले हैं। इस दौरान निवेश पर चर्चा होगी और विदेशी कंपनियों को यूपी में निवेश के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। योगी सरकार इस दिशा में प्रयासरत है कि प्रदेश में अवसरों के द्वार हों और लोगों के समक्ष विकल्प का अभाव न रहे। इसी क्रम में निवेश को लगातार रफ्तार दी जा रही है। सीएम योगी का सिंगापुर और जापान दौरा भी इस लिहाज से बेहद अहम है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vande Bharat Sleeper Train

फ़रवरी 21, 2026

Iran-US Tensions

फ़रवरी 21, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 21, 2026

Akhilesh Yadav

फ़रवरी 21, 2026

Ghaziabad News

फ़रवरी 21, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 21, 2026