---Advertisement---

बाबा विश्वनाथ की नगरी से CM Yogi Adityanath ने किया स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ! शिक्षा जगत में सरकार की उपलब्धियों को सराहा

CM Yogi Adityanath ने आज बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते हुए स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की है। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा जगत में यूपी सरकार द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 4, 2026 2:59 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: गंगा तट पर स्थित पवित्र धार्मिक नगरी वाराणसी से स्कूल चलो अभियान की शुरुआत हुई है। नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में शत प्रतिशत नामांकन एवं ट्रांजिशन सुनिश्चित कराना इसका लक्ष्य है। सीएम योगी आदित्यनाथ खुद अभियान का शुभारंभ करने बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी पहुंचे थे।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ और शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने बच्चों को बैग, परिधान, किताब के साथ उपहार भी भेंट किए हैं। मुख्यमंत्री ने यूपी सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों का जिक्र करते हुए शासकीय पहल की सराहना की है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला है कि कैसे यूपी में शिक्षा जगत की तस्वीर बदल रही है।

CM Yogi Adityanath ने किया ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने आज वाराणसी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यूपी में ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ किया है।

इस आयोजन से जुड़ी तस्वीरें सीएम योगी आदित्यनाथ के आधिकारिक एक्स हैंडल से साझा की गई हैं। मुख्यमंत्री लिखते हैं कि “शिक्षा केवल सर्टिफिकेट या डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि मनुष्य को मनुष्य बनाने, उसको संस्कारित करने तथा समाज और राष्ट्र के भविष्य को गढ़ने का एक सशक्त माध्यम है। इसी उद्देश्य के साथ आज वाराणसी से शैक्षणिक सत्र 2026-27 में शत-प्रतिशत नामांकन एवं ट्रांजिशन सुनिश्चित करने वाले व्यापक ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ किया।”

बच्चों के लिए सौगात के रूप में कई वस्तुओं का वितरण हुआ है। इसको लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “इस अवसर पर नवीन शैक्षणिक सत्र की पाठ्यपुस्तकों व निपुण विद्यालयों एवं निपुण विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया, साथ ही उन्हें मिड-डे मील भी वितरित किया। सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई तथा उज्ज्वल भविष्य की मंगलमय शुभकामनाएं।”

शिक्षा जगत में सरकार की उपलब्धियों पर डाला प्रकाश

सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ करते हुए शिक्षा जगत में सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला है। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार आज शिक्षा पर 80 हजार करोड़ रुपए का खर्च कर रही है। इस रकम से बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने की कोशिश जारी है।

इसका असर ये है कि यूपी में स्कूल छोड़ने वाले बच्चों की दर 19 से घटकर 3 फीसदी हो गई है। योगी सरकार स्कूलों में बच्चों के लिए बेहतर बुनियादी ढांचा की पहुंच सुनिश्चित करा रही है। हर ब्लॉक में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय खोले गए हैं। आंगनवाड़ी केंद्र में ‘बाल वाटिका’ कक्षाएं शुरू की जा रही हैं। ये प्रयास यूपी में बदले शिक्षा जगत की तस्वीर दर्शा रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 5 April 2026

अप्रैल 4, 2026

Tamil Nadu Elections 2026

अप्रैल 4, 2026

अप्रैल 4, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 4, 2026

Lucknow News

अप्रैल 4, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 4, 2026