---Advertisement---

UP News: मेरठ-बुलंदशहर-बदायूं हाइवे के चौड़ीकरण को यूपी सरकार की व्यय वित्त कमेटी ने दी स्वीकृति, जल्द हो सकेगा निर्माण

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार सूबे की बेहतर कनेक्टिविटी के लिए प्रयासरत है और सरकार की कोशिश है कि कैसे भी करके सूबे के विभिन्न हिस्सों में बेहतर सड़कों का निर्माण कर संचालन को और बेहतर किया जाए।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 10, 2023 3:58 अपराह्न

UP News
Follow Us
---Advertisement---

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार सूबे की बेहतर कनेक्टिविटी के लिए प्रयासरत है और सरकार की कोशिश है कि कैसे भी करके सूबे के विभिन्न हिस्सों में बेहतर सड़कों का निर्माण कर संचालन को और बेहतर किया जाए। इसी क्रम में सरकार ने जनता को एक और अच्छी खबर दी है जिसके तहत यह बताया गया है कि जल्द ही मेरठ-बुलंदशहर-बदायूं स्टेट हाइवे को फोरलेन सड़क के रुप में देखा जाएगा। इस संबंध में यूपी (Uttar Pradesh) सरकार की व्यय वित्त कमेटी ने अपनी स्वीकृति भी प्रदान कर दी है।

अब इसको लेकर कहा जा रहा है कि इस स्वीकृति के बाद शासन अपनी ओर से धनराशि जारी करेगा जिसके बाद से टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम को आगे बढ़ाया जा सकेगा।

जल्द होगा मेरठ-बुलंदशहर-बदायूं स्टेट हाइवे का चौड़ीकरण

बता दें कि उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार के व्यय वित्त कमेटी के स्वीकृति देने के बाद से कयास लगाए जा रहे है कि जल्द ही शासन इस संबंध में धनराशि जारी कर सकता है। इसके बाद से इस हाइवे के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर इसका निर्माण शुरू किया जा सकेगा। कहा जा रहा है कि इस निर्माण के साथ ही मेरठ-बुलंदशहर-बदायूं स्टेट हाइवे पर सफर करने वाले लोगों को जाम से मुक्ति मिल सकेगी। मिली जानकारी के अनुसार डीएवी तिराहा से लेकर मिर्जापुर तक इस हाइवे के 10 किलोमीटर के क्षेत्र को फोरलेन के रुप में बनाया जाएगा। विभाग की ओर से कहा गया है कि इस निर्माण में करीब 57 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

डिवाइडर के साथ होगा पुल का निर्माण

खबरों की माने तो शासन की ओर से मंजूरी मिलने के साथ ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा। इसके तहत काली नदी पर एक पुल भी बनाया जाएगा जिसमें 11 करोड़ रुपये की धनराशि के खर्च होने का अनुमान है। इसके साथ ही ये भी खबर है कि इस मार्ग पर डिवाइडर के निर्माण के साथ विद्युतिकरण व्यवस्था भी दुरूस्त कराई जाएगी। बता दें कि इस मार्ग पर अब तक डिवाइडर उपलब्ध नहीं है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि शासन जल्द से जल्द इसे अपनी स्वीकृति दे ताकि इसका निर्माण कर यातायात संचालन को और बेहतर व सुविधाजनक बनाया जा सके।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026