---Advertisement---

UP में निर्बाध विद्युत सप्लाई करने के निर्देश, जानें भीषण गर्मी व ‘लू’ के बीच क्या है ऊर्जा विभाग की खास तैयारी?

UP News: उत्तर भारत के लगभग सभी प्रमुख राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी का दौर देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश भी उन राज्यों में से एक है जहां लू के साथ प्रचंड गर्मी का दौर है और लोग बेहाल बताए जा रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 19, 2024 5:02 अपराह्न

UP News
Follow Us
---Advertisement---

UP News: उत्तर भारत के लगभग सभी प्रमुख राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी का दौर देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश भी उन राज्यों में से एक है जहां लू के साथ प्रचंड गर्मी का दौर है और लोग बेहाल बताए जा रहे हैं। हालाकि इस दौर में विद्युत की आपूर्ति लोगों के लिए एक प्रमुख सहारा है जिससे वे गर्मी से बच सकें।

यूपी की योगी सरकार भी इस क्रम में राज्य के नागरिकों के हित का ध्यान रखते हुए निर्बाध रूप से विद्युत की आपूर्ति कर रही है। यूपी सरकार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस वर्ष में अब तक 30618 MW (मेगा वाट) की सर्वाधिक विद्युत आपूर्ति की जा चुकी है जिससे कि लोगों को गर्मी से बचाया जा सके। ऐसे में आइए हम भीषण गर्मी व ‘लू’ से बचने के लिए योगी सरकार द्वारा की गई खास तैयारियों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

उर्जा विभाग की खास तैयारी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ऊर्जी विभाग भी पूरी प्राथमिकता के साथ राज्य के अलग-अलग हिस्सों में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए प्रयासरत हैं। इस क्रम में ऊर्जा विभाग की ओर से विगत 2 वर्षों में Revamped Distribution Sector Scheme (RDSS) योजना अंतर्गत 17000 करोड़ के अनुरक्षण कार्य किए गए।

ऊर्जा विभाग के दिशा-निर्देश पर इस अनुरक्षण कार्य के तहत जर्जर व झूलते हुए तारों को हटाने, एबी केबल बिछाने, नए खम्भे लगाने, नए ट्रांसफॉर्मर लगाने व इसकी क्षमता वृद्धि एवं मरम्मत से जुड़े कई कार्य किए गए हैं। ऊर्जा विभाग के इस खास प्रयासों के कारण ही इस वर्ष अब तक 30618 MW (मेगा वाट) की विद्युत आपूर्ति की जा चुकी है।

निर्बाध विद्युत आपूर्ति के निर्देश

भीषण गर्मी व तपती धूप के इस दौर में यूपी सरकार लगातार नागरिकों के हित का ख्याल रखती नजर आ रही है। यूपी सरकार की ओर से सीएम योगी आदित्यनाथ ने ऊर्जा विभाग को निर्देश जारी किया है कि राज्य के ग्रामीण व शहरी इलाको में निर्बाध विद्युत आपूर्ति होनी चाहिए। सरकार का दावा है कि इससे नागरिक गर्मी के प्रकोप से बच सकेंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Farooq Abdullah

अक्टूबर 25, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026