---Advertisement---

UP News: ओपी राजभर ने सपा पर साधा निशाना, कहा- ‘हम मारते हैं तो टूटता-फूटता नहीं है, हम जानते हैं उनकी दवाई कैसे करनी है’

UP News: कहते हैं राजधानी दिल्ली का रास्ता यूपी से होकर ही जाता है। इस क्रम में यूपी (Uttar Pradesh) के सभी 80 लोकसभा सीटों की बात की जाती है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 13, 2023 12:25 अपराह्न

Up News
Follow Us
---Advertisement---

UP News: कहते हैं राजधानी दिल्ली का रास्ता यूपी से होकर ही जाता है। इस क्रम में यूपी (Uttar Pradesh) के सभी 80 लोकसभा सीटों की बात की जाती है। कहा जाता है कि जिस दल का प्रदर्शन यूपी में बेहतर रहा उसकी दावेदारी केन्द्र में सरकार बनाने के लिए उतनी ही मजबूत होती है। अब इसी कड़ी में 8 सितंबर को घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के परिणाम को देखा जा रहा है। घोसी सीट से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने एनडीए प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को हराकर आगामी 2024 लोकसभा चुनाव के लिए शंखनाद कर दी है।

बता दें कि भाजपा ने इस सीट के लिए अपनी ताकत झोकी थी और इस क्रम में जातीय व अन्य समीकरण को देखते हुए इसकी जिम्मेदारी सुभासपा के मुखिया और अब एनडीए के सहयोगी ओम प्रकाश राजभर को सौंपी गई थी। हालाकि भाजपा के घोसी सीट पर चुनाव हारने के बाद से ओम प्रकाश राजभर ने सपा पर जमकर निशाना साधा था। अब इस कड़ी में एक और बड़ी खबर सामने आई है जहां उन्होंने सपा के संदर्भ में कहा है कि “उनकी दवा हम अच्छे से जानते हैं और हम मारते हैं तो टूटता-फूटता नहीं है। हम ऐसी जगह मारते हैं कि किसी को दिखाया भी नहीं जा सकता है।” वहीं उन्होंने ये भी कहा कि हम जानते हैं उनकी दवाई कैसे करनी है। अब राजभर के इस बयान के बाद से सियासी गलियारो में हलचल बढ़ गई है।

सपा पर हमलावर हुए ओम प्रकाश राजभर

सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर अपने बड़बोलेपन के लिए जाने जाते हैं। वो चुनाव के दौरान खूब बढ़-चढ़कर बयान देते हैं और अपने राजनीतिक विरोधियों पर जमकर निशाना साधते हैं। इस क्रम में राजभर कभी-कभी ट्रैक से हटकर भी बयानबाजी कर देते हैं। खबर है कि राजभर ने सपा कार्यकर्ताओं व उनके नेता के लिए भी ऐसा ही किया है। बीते दिन मऊ में अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सपा मुखिया अपने लोगों को ट्रेनिंग दे रहे हैं और खबर है कि उनके लोग हमारे कार्यक्रमों में कुछ गड़बड़ी करने की तैयारी में है। इस क्रम में उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर ऐसा कुछ होता है तो आप उन्हें बस पकड़ कर मुझे सौंप देना। मैं जानता हुं उनकी दवाई कैसे करनी है। वहीं ओम प्रकाश राजभर बोलते-बोलते यहां तक बोल गए कि हम जब मारते हैं तो न टूटता है, न फूटता है। न खून बहता है। हम ऐसी जगह मारते हैं कि किसी को दिखा भी नहीं सकते हैं। राजभर के इस बयान को लेकर सियासी गलियारो में सुर्खियां जोरो पर हैं।

बीते दिनों मंत्रिमंडल में शामिल होने को लेकर कही थी बड़ी बात

8 सितंबर यानी शुक्रवार को घोसी उपचुनाव के नतीजे घोषित किए गए। इसमें ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने दारा सिंह चौहान को मात दी थी। इसके बाद से ओपी राजभर के यूपी सरकार में मंत्री बनने को लेकर अटकलें चलनी शुरू हो गई। किसी ने कहा कि अब भाजपा राजभर को मंत्री नहीं बना सकती है। तो वहीं किसी ने कहा कि जातीय समीकरण को देखते हुए भाजपा ओपी राजभर को मंत्रिमंडल में स्थान अवश्य देगी। इस क्रम में जब रविवार को बलिया दौरे पर पहुंचे राजभर से पूछा गया कि क्या भाजपा उन्हें मंत्री पद देगी। इस पर राजभर भड़क गए और कहा कि “क्यों नहीं? हम मंत्री बनेंगे। ये विपक्षी लोग हमारे मालिक नहीं हैं। हम एनडीए में हैं और एनडीए के ‘मालिक’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा हैं।” इसके बाद से ओपी राजभर के मंत्री पद और उनके बयानों को लेकर सियासी गलियारो में चर्चा जोरो पर है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

Vaishali News

मार्च 29, 2026

Noida International Airport

मार्च 29, 2026

UP Board 10th 12th Result

मार्च 29, 2026

Rain Alert 29 March 2026

मार्च 28, 2026