---Advertisement---

Vivek Bindra: मुश्किलों में घिरे फेमस मोटिवेशनल स्पीकर, अब इस मामले में करना होगा कानूनी कार्रवाई का सामना

Vivek Bindra: भारत के विभिन्न हिस्सों में अपने मोटिवेशनल स्पीच से अपनी छाप छोड़ चुके विवेक बिंद्रा लगातार मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। खबर है कि उनकी दूसरी पत्नी यानिका ने उन पर घरेलू हिंसा के आरोप में मामला दर्ज कराने के साथ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 24, 2023 2:05 अपराह्न

Vivek Bindra
Follow Us
---Advertisement---

Vivek Bindra: भारत के विभिन्न हिस्सों में अपने मोटिवेशनल स्पीच से अपनी छाप छोड़ चुके विवेक बिंद्रा लगातार मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। खबर है कि उनकी दूसरी पत्नी यानिका ने उन पर घरेलू हिंसा के आरोप में मामला दर्ज कराने के साथ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। दावा किया जा रहा है प्रशासन इस मामले में विवेक बिंद्रा को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुला सकता है। ऐसे में अब फेमस मोटिवेशनल स्पीकर को घरेलू हिंसा से जुड़े मामले में कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

6 दिसंबर को हुई थी शादी

विवेक बिंद्रा और उनकी दूसरी पत्नी बनीं यानिका की शादी इसी वर्ष 6 दिसंबर को ही संपन्न हुई थी। विवेक बिंद्रा पर आरोप हैं कि उन्होंने शादी के अलगे ही दिन अपनी पत्नी यानिका से मार-पीट की थी। दरअसल 7 दिसंबर को विवेक बिंद्रा की मां से उनकी तीखी नोक-झोंक हो रही थी। यानिका का आरोप है कि उन्होंने इस दौरान बीच-बचाव करने की कोशिश की जिसके बाद से विवेक ने उन्हें पीटा और उनके साथ गाली गलौज भी की थी। बता दें कि इस प्रकरण में यानिका के भाई वैभव ने 14 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्थित सेक्टर 126 पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 323, 504, 427 और 325 सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया है। प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यकता के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी विवादों में रह चुके हैं विवेक बिंद्रा

बड़ा बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड के CEO और फाउंडर विवेक बिंद्रा का विवादों से पुराना नाता है। बता दें कि वो अपनी पहली पत्नी गीतिका बिंद्रा से भी कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। इस मामले में गीतिका बिंद्रा ने उनसे खर्च पाने को लेकर याचिका दाखिल कर रखी है। इसके अलावा उनकी लड़ाई एक और मोटिवेशनल स्पीकर संदीप माहेश्वरी से भी चल ही है। दावा किया जा रहा है कि विवेक की मुश्किलें अब लगातार बढ़ती नजर आएंगी और उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mathura Viral News

जून 2, 2026

Punjab News

जून 2, 2026

Mamata Banerjee

जून 2, 2026

Donald Trump

जून 2, 2026

CBSE Re-evaluation

जून 2, 2026

Rashifal 2 June 2026

जून 1, 2026