---Advertisement---

Weather Update: 16 सितंबर को इन इलाकों में जमकर होगी बारिश, घर से निकलते हुए देखें मौसम अपडेट

Weather Update: देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिले हैं। बीते दिन ही राजधानी समेत एनसीआर के अलग-अलग क्षेत्रों में भीषण बारिश देखने को मिली थी

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 16, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम (Weather) के मिजाज में बदलाव देखने को मिले हैं। बीते दिन ही राजधानी समेत एनसीआर के अलग-अलग क्षेत्रों में भीषण बारिश देखने को मिली थी। इस क्रम में मौसम विभाग ने आज फिर एक बार अपने पूर्वानुमान जारी किए हैं। मौसम विभाग के रिपोर्ट के अनुसार देश के मैदानी इलाकों में जमकर बारिश होगी। इसमें यूपी, मध्य प्रदेश के साथ तटीय राज्य गुजरात और पूर्वी राजस्थान के हिस्से शामिल हैं। वहीं मौसम विभाग ने आज यानी 16 सितंबर के लिए उत्तराखंड और पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश के आसार को देखते हुए अलर्ट जारी किया है।

वहीं राजधानी दिल्ली को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि यहां अगले कुछ दिनों तक बारिश (Weather) का क्रम जारी रह सकता है जिसके परिणाम स्वरुप राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं देश के अन्य हिस्सों के लिए भी मौसम विभाग ने अपनी रिपोर्ट जारी की है।

इन राज्यों के लिए जारी है अलर्ट

मौसम विभाग ने देश के मैदानी इलाकों के कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। इसके तहत आज पूर्वी मध्य प्रदेश के साथ उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान और विदर्भ के क्षेत्र में अलर्ट है। वहीं विभाग ने 17 सितंबर के लिए पूर्वी राजस्थान के लिए अलर्ट जारी कर रखा है। मौसम विभाग की मानें तो इस दौरान देश के इन हिस्सों में जमकर बारिश हो सकती है।

यूपी समेत इन राज्यों के लिए ये है मौसम अपडेट

मौसम विभाग ने देश के सबसे बड़े सूबे यूपी को लेकर कहा है कि यहां के पूर्वी हिस्सों में आज बारिश का क्रम जारी रह सकता है। वहीं पश्चिमी हिस्सों को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि यहां मौसम साफ नजर आ सकता है। मौसम विभाग की मानें तो इसके अलावा हिमाचल, पंजाब, बिहार, झारखंड महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी बारिश के क्रम देखने को मिल सकते हैं। वहीं मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली को लेकर कहा है कि यहां अगले तीन दिनों तक काले बादल छाए रह सकते हैं। ऐसे में राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। बता दें कि राजधानी समेत आस पास के क्षेत्र में बीते दिन अचानक मौसम के मिजाज बदले थे। इसके परिणाम स्वरुप भारी बारिश देखने को मिली थी और राज्य के लोगों को गर्मी से राहत मिली थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

MP Board Result 2026

मार्च 29, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 29, 2026