---Advertisement---

‘सत्य से पीछे हटने का…; Sambhal पर Yogi Adityanath के बयान से मचा हड़कंप; जानें पूरी डिटेल

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यानाथ ने संभल को लेकर एक ऐसा बयान दिया, जिसके बाद से सियासत गरमा गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 26, 2025 3:00 अपराह्न

Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

Yogi Adityanath: यूपी के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath अपने बेबाक बयानों के बारे में जानें जाते है। इसी बीच उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान संभल पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आपको बता दें कि महाकुंभ क्षेत्र मेले में नेटर्वक 18 के ग्रुप एडिटर इन चीफ राहुल जोशी को दिए गए एक इंटरव्यू में यह बात कहीं। इसके अलावा उन्होंने इस दौरान काशी, मथुरा का जिक्र किया। जारी महाकुंभ 2025 को लेकर भी उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है। चलिए आपको बताते है कि इंटरव्यू की प्रमुख बातें।

Sambhal विवाद पर क्या बोले Yogi Adityanath

इंटरव्यू के दौरान संभल पर सवाल पूछे जानें पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “सोमनाथ से संभल तक सत्य को खोजने की यह एक यात्रा है। मोहन भागवत ने जो बात कहीं है वह उन लोगों के लिए है जो सस्ती लोकप्रियता के लिए इन मुद्दों को जबरन उठाते है। हमे उनको देखना होगा जिनमे सच्चा ई है। इसके बाद राहुल जोशी ने काशी पूछा कि क्या संभल में काम जारी रहेगा रहेगा। इसपर Yogi Adityanath ने जोड़ देते हुए कहा कि जो सत्य है उस सत्य से पीछे हटने की आवश्यकता नहीं है। Sambhal का सच सामने आना चाहिए।

Maha Kumbh 2025 को लेकर क्या बोले योगी आदित्यनाथ

इंटरव्यू के दौरान Yogi Adityanath ने महाकुंभ 2025 को लेकर भी अहम जानकारी दी। उन्होंने महाकुंभ को राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि “महाकुंभ का संदेश स्पष्ट है – कोई जाति, पंथ, संप्रदाय या लिंग हमें विभाजित नहीं करता है। हम एक संगम में एकजुट हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस कार्यक्रम में 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आए, जो उम्मीद से अधिक है। 10 करोड़ से ज्यादा लोग आ चुके हैं। अनुमान है कि 45 करोड़ श्रद्धालु आएंगे।” इसके अलावा उन्होंने एक बड़ी भविष्यवाणी करते हुए कहा कि “उत्तर प्रदेश 2029 तक 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा, जिसमें आर्थिक उछाल से लोगों के लिए अवसर पैदा होंगे और राज्य की वित्तीय ताकत मजबूत होगी”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 26, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 26, 2026

Justice Lalit

अक्टूबर 26, 2026

Rahul Gandhi

अक्टूबर 26, 2026

Mallikarjun Kharge

अक्टूबर 26, 2026

Punjab News

अक्टूबर 25, 2026