---Advertisement---

बादल फटने से Uttarakhand के ओखलढुंगा में मचा कोहराम, 50 परिवारों के घरों में घुसा मलबा,मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  

Uttarakhand News: देखा जाए तो इस वर्ष बारिश ने सबसे ज्यादा निशाना उत्तराखंड को बनाया है। यहां भारी बारिश की वजह से हर रोज भू-धसाव और भूस्खलन और रोड एक्सीडेंट की घटनाएं देखने को मिलती हैं। इसके अलावा यहां बादल फटने की घटना जुलाई और अगस्त महीने में आम बात होती है। लोगों को अपने ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 2, 2023 2:48 अपराह्न

Uttarakhand News
Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand News: देखा जाए तो इस वर्ष बारिश ने सबसे ज्यादा निशाना उत्तराखंड को बनाया है। यहां भारी बारिश की वजह से हर रोज भू-धसाव और भूस्खलन और रोड एक्सीडेंट की घटनाएं देखने को मिलती हैं। इसके अलावा यहां बादल फटने की घटना जुलाई और अगस्त महीने में आम बात होती है। लोगों को अपने घरों से निकल कर किसी दूसरे स्थान पर जाना होता है। इसके लिए प्रशासन खुद उनकी सुरक्षा के लिए उनको एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करती है। दरअसल इतनी सारी बातें हम इसलिए बता रहे हैं, क्योंकि उत्तराखंड के नैनीताल से बादल फटने की घटना सामने आ रही है। बताया जा रहा बादल फटने  यहां 50  घरों को नुकसान पहुंचा है। 

नहीं थम रहा Uttarakhand में बादल फटने की घटना

जानकारी मुताबिक यह घटना नैनीताल (कोटाबाग) के ग्राम पंचायत ओखलढुंगा की है। बताया जा रहा है, यहां बादल फटने की वजह से करीब 50 घरों में मलबा भर गया है। ऐसे में ग्राम वासियों की घरों रखे सामान काफी मात्रा में क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस दौरान प्रभावित लोगों को गांव वालों की मदद से सुरक्षित दूसरे स्थान पर पहुंचाया गया। फ़िलहाल इस घटना के बाद अब तक किसी की मारे जानें की खबर सामने नहीं आई है।

पूर्व विधायक प्रतिनिधि ने दी जानकारी  

वहीं इस मामले पर उस इलाके के रह चुके प्रतिनिधि (पूर्व विधायक प्रतिनिधि) कृपाल बिष्ट ने बताया कि इस घटना की वजह से ग्राम वासियों को काफी नुकसान पहुंचा है। यहां उनकी पूरी फसल बर्बाद हो गई है। उनके मुताबिक एक तरफ जगह-जगह बादल फटने की घटना सामने आ रही है, तो वहीं दूसरी तरफ रामनगर से 25 किमी दूर कालाढूंगी तहसील के भलोन (पाटकोट) में नाला उफान मार रहा है।      

मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी किया येलो अलर्ट

बता दें कि उत्तराखंड में  मौसम विज्ञान केंद्र ने भीषण बारिश की संभावना को देखते हुए पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं इस मामले पर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश भर के कुछ जिलों में 5 अगस्त तक लगातार बारिश हो सकती है। लोग अपना ध्यान रखें। विभाग ने इसी कारण येलो अलर्ट जारी किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026