---Advertisement---

Char Dham Yatra 2024: खुल गए केदारनाथ धाम के कपाट, CM Dhami ने श्रद्धालुओं के साथ टेका माथा; देखें वीडियो

Char Dham Yatra 2024: उत्तराखंड के सुदूर पर्वतीय हिस्सों में स्थित पवित्र बाबा केदारनाथ धाम के कपाट आज खुल गए हैं। इसी के साथ चार धाम यात्रा 2024 की आधिकारिक शुरूआत भी आज से हो गई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 10, 2024 11:32 पूर्वाह्न

Char Dham Yatra 2024
Follow Us
---Advertisement---

Char Dham Yatra 2024: उत्तराखंड के सुदूर पर्वतीय हिस्सों में स्थित पवित्र बाबा केदारनाथ धाम के कपाट आज खुल गए हैं। इसी के साथ चार धाम यात्रा 2024 की आधिकारिक शुरूआत भी आज से हो गई है। केदारनाथ धाम में कपाट खुलने के साथ भक्तों में खूब उत्साह देखने को मिला और भारी संख्या में भक्त यहां पहुंचकर दर्शन-पूजन कर रहे हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी आज देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालुओं के साथ केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने पर दर्शन-पूजा किया। इसके साथ ही उन्होंने बाबा केदारनाथ के भक्तों को प्रसाद भी वितरीत किया है। सीएम धामी के आधिकारिक एक्स हैंडल से इस संबंध में एक वीडियो भी जारी किया गया है जिसे देख कर लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

खुल गए केदारनाथ धाम के कपाट

उत्तराखंड में हिमालय की चोटियों पर स्थित बाबा केदारनाथ मंदिर के कपाट आज वैदिक मंत्रोच्चारण व पूजन-पाठ के साथ भक्तों के लिए खोल दिया गया है। देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों से आने वाले भक्त अब चार धाम यात्रा के तहत ही बाबा केदारनाथ के दर्शन भी कर सकेंगे।

CM Dhami ने श्रद्धालुओं के साथ टेका माथा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज केदारनाथ धाम में कपाट खुलने के साथ ही तमाम श्रद्धालुओं के साथ बाबा केदारनाथ के दर्शन-पूजन किए। उन्होंने इस दौरान देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरीत किया।

सीएम धामी ने इस खास अवसर पर कहा कि बाबा केदारनाथ के कपाट खुल गए हैं और यह खुशी का दिन है हमारे लिए एक त्योहार की तरह है। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि (चारधाम) यात्रा अच्छी तरह से चले। उन्होंने इस दौरान लोगों को आश्वस्त किया कि “राज्य प्रशासन ने यात्रा के लिए सभी तैयारियां कर ली हैं और हम सभी कोशिश कर रहे हैं कि यह यात्रा सुचारू रूप से चले।”

सीएम धामी ने जारी किया वीडियो

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से केदारनाथ धाम में कपाट खुलने व दर्शन-पूजन करने से जुड़ा एक वीडियो साझा किया है।

सीएम धामी के आधिकारिक एक्स हैंडल से जारी किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि धार्मिक नारों की गूंज व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कपाट खोल कर चार धाम यात्रा की शुरूआत की गई है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 August 2026

अगस्त 29, 2026

Rain Alert 30 August 2026

अगस्त 29, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 29, 2026

Jharkhand News

अगस्त 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 29, 2026