---Advertisement---

Char Dham Yatra 2024: यमुनोत्री-गंगोत्री धाम में रिकॉर्ड संख्या में पहुंचे भक्त, जानें क्या है प्रशासन की व्यवस्था?

Char Dham Yatra 2024: उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में इन दिनों में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं जिसको लेकर प्रशासन की ओर से सभी खास इंतजाम किए जा रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 24, 2024 12:26 अपराह्न

Char Dham Yatra 2024
Follow Us
---Advertisement---

Char Dham Yatra 2024: उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में इन दिनों में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं जिसको लेकर प्रशासन की ओर से सभी खास इंतजाम किए जा रहे हैं। उत्तराकाशी पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में कपाट खुलने से अब तक 340123 की रिकॉर्ड संख्या में भक्त दर्शन-पूजन कर चुके हैं।

उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचने वाले भक्तों के लिए प्रशासन की ओर से रीलीफ कैंप बनाए गए हैं। इसके अलावा प्रशासन की टीम बुजुर्गों को व्हील चेयर उपलब्ध करा कर उन्हें दर्शन करने में मदद पहुंचा रही है और साथ ही समय-समय पर तीर्थयात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी कर उनकी यात्रा को सुगम बना रही है।

रिकॉर्ड संख्या में पहुंच रहे भक्त

उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में चल रही चार धाम यात्रा को लेकर भारी संख्या में भक्तों का जत्था राज्य में पहुंच रहा है।

उत्तरकाशी पुलिस के आधिकारिक एक्स हैंडल से दी गई जानकारी के मुताबिक कपाट खुलने से अब तक रिकॉर्ड 340123 श्रद्धालु यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में दर्शन कर चुके हैं। वहीं केदारनाथ धाम की बात करें तो वहां भी अब तक 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच कर दर्शन-पूजन कर चुके हैं।

प्रशासन का खास इंतजाम

उत्तराखंड प्रशासन, राज्य में चल रही चार धाम यात्रा को लेकर पूरी तरह से सजग नजर आ रहा है। इसी क्रम में प्रशासन की ओर से ऋषिकेश में ही वाहनों के साथ रजिस्ट्रेशन की चेकिंग की जा रही है। बिना रजिस्ट्रेशन वाले तीर्थयात्रियों को वापस लौटाया जा रहा है तो वहीं फर्जी रजिस्ट्रेशन के साथ जाने वालों पर प्रशासन कार्रवाई कर रही है।

प्रशासन की ओर से लोगों से ये भी अपील की जा रही है कि वे मौसम को देखते हुए अपने पास छाता, गर्म कपड़े व आवश्यक दवाइयों को अवश्य रखें। इससे किसी भी आपात की स्थिति में उन्हें राहत मिल सकेगी।

उत्तराखंड प्रशासन की टीम मंदिर के तय किए गए दायरे के अंदर वीडियोग्राफी व रील्स बनाने वालों को लेकर भी सख्त है। प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बदरीनाथ धाम मंदिर परिसर के 50 मीटर के दायरे में वीडियोग्राफी व रील्स बनाने वाले 37 व्यक्तियों के खिलाफ चमोली पुलिस ने चलानी कार्यवाही की है। प्रशासन लोगों से लगातार इस बात को लेकर सख्त हिदायत दे रहा है कि वे नियम-कानून को तोड़े बिना अपने यात्रा को जारी रखें।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026