---Advertisement---

Uttarakhand News: लाखों कर्मचारियों को धामी सरकार की बड़ी सौगात, DA Hike प्रस्ताव को मिली शासन की मंजूरी; जानें डिटेल

Uttarakhand News: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे चल रही सरकार लगातार राज्य के आम नागरिकों के हित में लिए गए फैसलों को लेकर सुर्खियों में रहती है। हालाकि आज धामी सरकार राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों के हित में लिए गए फैसलों को लेकर चर्चा में है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 14, 2024 1:25 अपराह्न | Updated: जनवरी 16, 2024 1:52 अपराह्न

Uttarakhand News
Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand News: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे चल रही सरकार लगातार राज्य के आम नागरिकों के हित में लिए गए फैसलों को लेकर सुर्खियों में रहती है। हालाकि आज धामी सरकार राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों के हित में लिए गए फैसलों को लेकर चर्चा में है। बता दें कि धामी सरकार ने देवभूमि के लाखों सरकारी कर्मचारी व पेंशनर्स को बड़ी सौगात दी है। उत्तराखंड (Uttarakhand) शासन की ओर से महंगाई भत्ता (DA Hike) से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इसके तहत अब राज्य के ढ़ाई लाख से अधिक कर्मचारियों और पेंशनर के महंगाई भत्ते में 4% का इजाफा हुआ है और DA की दर 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो गई है।

Uttarakhand के लाखों कर्मचारियों को बड़ी सौगात

उत्तराखंड (Uttarakhand) सरकार ने राज्य के सरकार कर्मचारी व पेशनर्स को बड़ी सौगात दी है। धामी सरकार ने इसके तहत महंगाई भत्ता (DA Hike) से जुड़े प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है। ताजा जानकारी के अनुसार अब राज्य के कर्मचारियों व पेशनर को 42 फीसदी के 46 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा। सरकार द्वारा महंगाई भत्ते में किए गए 4 फीसदी के इजाफे से राज्य के लाखों कर्मचारी लाभवान्वित होंगे और उनके मासिक तनख्वाह में 1000 रुपये से लेकर 8000 रुपये तक की वृद्धि हो सकेगी।

कब से मिलेगी DA Hike की नई दर?

उत्तराखंड सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार महंगाई भत्ते की ये नई दर 7वां वेतनमान के अंतर्गत 1 जुलाई, 2023 से 42 प्रतिशत के स्थान पर 46 प्रतिशत के हिसाब से उपलब्ध कराई जाएगी। इस नए दर के साथ कार्मिकों को जनवरी माह के वेतन के साथ दिया जाएगा। वहीं 1 जुलाई, 2023 से 31 दिसंबर, 2023 तक पुनरीक्षित महंगाई भत्ते के एरियर का भुगतान सरकार नकद के रुप में करेगी। बता दें कि DA Hike के बाद धामी सरकार के वित्त कोष पर वार्षिक लगभग 600 करोड़ रुपये का व्ययभार पड़ेगा। हालाकि इससे राज्य के ढ़ाई लाख से ज्यादा पेंशनर व कर्मचारी लाभवान्वित हो सकेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Delhi Dehradun Expressway

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 14, 2026

Delhi-Dehradun Expressway

अप्रैल 14, 2026

कल का मौसम 14 April 2026

अप्रैल 13, 2026

Rain Alert 13 April 2026

अप्रैल 12, 2026