---Advertisement---

सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को बचाने के लिए कड़ा संघर्ष, अब रेस्क्यू ऑपरेशन में आई ये बाधा; जानें ताजा अपडेट

Uttarakhand News: उत्तरकाशी के सिलक्यारा में मजदूरों को सुरंग में फंसे 16 दिन हो गए। इस दौरान उन्हें सुरंग से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे कर्मियों को कड़ा संघर्ष करना पड़ा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 27, 2023 11:21 पूर्वाह्न

Uttarakhand News
Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand News: उत्तरकाशी के सिलक्यारा में मजदूरों को सुरंग में फंसे 16 दिन हो गए। इस दौरान उन्हें सुरंग से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे कर्मियों को कड़ा संघर्ष करना पड़ा है। हालाकि रेस्क्यू कार्य में कई तरह की बाधा भी सामने आ रही है जिससे रहात-बचाव कार्य प्रभावित हो रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार वर्टिकल ड्रिलिंग के तहत 8 इंच के वर्टिकल पाइप को 75 मीटर तक अंदर पुश किया जा चुका है। हालाकि अंदर से पानी आने के कारण रेस्क्यू एक बार प्रभावित हुआ है और काम रोकना पड़ा है। रहात-बचाव में जुटे एजेंसियों का दावा है कि जल्द ही सभी समस्या का निस्तारण कर मजदूरों को बाहर निकाला जाएगा।

बाहर निकली ऑगर मशीन

उत्तरकाशी के सिलक्यारा में सुरंग में फंसे सभी 41 मजदूरों को निकालने के लिए एजेंसियां लगातार परिश्रम कर रही हैं। ताजा जानकारी के अनुसार बीते पूरी रात प्लाज्मा कटर को चलाया गया है। इसके बाद से सुबह, सुरंग में फंसी ऑगर मशीन को बाहर निकाला जा सका है। खबर है कि मद्रास आर्मी टीम की निगरानी में अब सुरंग के अंदर मैन्युअल खुदाई की जा रही है जिससे की मजदूरों तक पहुंचा जाए।

उत्तरकाशी पहुंचे केन्द्रीय मंत्री

उत्तरकाशी के सिलक्यारा में निर्माणाधीन सुरंग में फंसे सभी 41 मजदूरों को निकालने के लिए एजेंसियों द्वारा कड़ा संघर्ष किया जा रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार केन्द्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह भी आज घटना स्थल पर पहुंचे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि केन्द्र से लेकर राज्य सरकार की प्राथमिकता मजदूरों को जल्द से जल्द बाहर निकालना है। इसके लिए सभी निरंतर प्रयासरत हैं।

सीएम धामी की क्लोज मॉनिटरिंग

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार राहत-बचाव कार्य की क्लोज मॉनिटरिंग कर रहे हैं और साथ ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दे रहे हैं। उन्होंने बीते दिन टनल में फंसे मजदूर पुष्कर के परिजनों के मुलाकात भी की। सीएम धामी ने टनकपुर के छीनीगोठ पहुंचकर पुष्कर के माता-पिता को आश्वस्त किया कि उनका बेटा जल्द ही सुरंग से बाहर निकल जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरंग में ड्रिलिंग का काम अंतिम चरणों में है और महज 8 से 10 मीटर की दूरी बची है। सीएम धामी के इस कथन के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि सुरंग में फंसे सभी 41 मजदूरों को जल्द ही बाहर निकाल लिया जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 26 Feb 2026

फ़रवरी 25, 2026

कल का मौसम 26 Feb 2026

फ़रवरी 25, 2026

Udham Singh Nagar Video

फ़रवरी 25, 2026

Delhi Dehradun Expressway

फ़रवरी 24, 2026

Mohan Bhagwat

फ़रवरी 24, 2026

कल का मौसम 24 Feb 2026

फ़रवरी 23, 2026