---Advertisement---

Weather Update: हिमाचल में फिर भारी बारिश के आसार, उत्तराखंड समेत इन राज्यों में भी जारी हुआ अलर्ट

Weather Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) देश के अन्दर होने वाले बारिश को लेकर राज्यों को प्रतिदिन सतर्क करता है। विभाग अपने पूर्वानुमान जारी कर ये बताता है कि किन राज्यों में बारिश होनी है और कौन से राज्य में गर्मी का कहर जारी रहने वाला है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 19, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) देश के अन्दर होने वाले बारिश को लेकर राज्यों को प्रतिदिन सतर्क करता है। विभाग अपने पूर्वानुमान जारी कर ये बताता है कि किन राज्यों में बारिश होनी है और कौन से राज्य में गर्मी का कहर जारी रहने वाला है। इसी कड़ी में आज फिर एक बार मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में हो रही बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग की माने तो आगामी दिनों में देश के प्रमुख पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं यूपी समेत मध्य भारत के कई राज्य भी बारिश की चपेट में आ सकते हैं।

उत्तराखंड और हिमाचल में जमकर बरसेंगे बादल

देश के दो प्रमुख पहाड़ी राज्य और सैलानियों के लिए पिकनिक स्पॉट के नाम से पहचान बना चुके उत्तराखंड और हिमाचल को भारी बारिश से राहत नहीं मिलती नजर आ रही है। विभाग की माने तो उत्तराखंड में आगामी दो दिनों तक भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी है। इसमें दून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर जैसे जिले शामिल हैं। वहीं इसके अतिरिक्त हिमाचल की स्थिती बेहद खराब है। बीते दिनों ही बादल फटने और भारी बारिश के कारण 50 से ज्यादा लोगों की जान गई है। शासन लगातार इस पर अपनी नजर जमाए है और मौसम विभाग के हर अलर्ट को गंभीरता से लेकर उस पर सतर्कता अपनाई जा रही है। विभाग की माने तो आगामी 4 से 5 दिनों तक यहां भारी बारिश के आसार हैं।

पश्चिमी यूपी और बिहार में भी हो सकती है बारिश

देश के सबसे बड़े सूबे यूपी को लेकर भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। विभाग की माने तो आज से 22 अगस्त तक यूपी के पश्चिमी हिस्से में भारी बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वी यूपी को लेकर विभाग ने कहा है कि यहां भी शनिवार से मंगलवार तक बारिश होने के आसार हैं। पड़ोसी राज्य बिहार को लेकर भी मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि आगामी दिनों में बिहार के कई हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है। इसमें औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, गया और किशनगंज जैसे इलाके शामिल हो सकते हैं।

उत्तर पूर्वीय राज्यों को लेकर जारी हुआ अलर्ट

मौसम विभाग ने देश के उत्तर पूर्वी राज्यों को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। विभाग की माने तो देश के इस हिस्से में भी बारिश का कहर जारी रहेगा और कई राज्य भारी बारिश का सामना कर सकते हैं। इन राज्यों में प्रमुख रुप से असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्य शामिल हैं। यहां 22 अगस्त तक बारिश जारी रह सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Tantrik Murders

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

कल का मौसम 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026