---Advertisement---

Weather Update: देश के विभिन्न हिस्सों में बदल रहा मौसम, जानें दिल्ली, UP समेत अन्य राज्यों के लिए क्या है IMD की रिपोर्ट

Weather Update: बीते दिनों देश के विभिन्न हिस्सों में मॉनसून के कमजोर पड़ने की खबर सामने आई थी। इसको लेकर कहा जा रहा था कि अब बारिश का क्रम लगभग खत्म हो गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 9, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: बीते दिनों देश के विभिन्न हिस्सों में मॉनसून के कमजोर पड़ने की खबर सामने आई थी। इसको लेकर कहा जा रहा था कि अब बारिश का क्रम लगभग खत्म हो गया है। इसके परिणाम स्वरुप गर्मी का कहर भी देखने को मिला था। पर पिछले कुछ दिनों से मौसम में भारी बदलाव देखने को मिला है। इसक तहत बीते दिन यूपी के पश्चिमी से पूर्वी क्षेत्रों तक में बारिश देखने को मिली थी।

वहीं उत्तराखंड और हिमाचल के विभिन्न हिस्सों में भी मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिले थे जिसके परिणाम स्वरुप राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश देखने को मिली थी। वहीं दिल्ली में काले बादल के छाने से गर्मी से थोड़ी राहत देखने को मिल रही है। अब इस क्रम में मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने एक बार फिर अपने पूर्वानुमान जारी किए हैं और बताया है कि राज्य के किन हिस्सों में बारिश हो सकती है।

यूपी, उत्तराखंड और हिमाचल को लेकर ये है मौसम विभाग का अपडेट

मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल को लेकर कहा है कि यहां आगामी दिनों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। बता दें कि मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पहाड़ी हिस्सों के लिए बारिश के आसार जताए हैं जबकि मैदानी इलाकों में मौसम के साफ रहने के आसार हैं। वहीं हिमाचल के लिए विभाग ने कहा है कि यहां आगामी दिनों में मौसम साफ नजर आ सकता है। वहीं इसके अतिरिक्त अपवाद स्वरुप राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं देश के सबसे बड़े राज्य यूपी को लेकर विभाग का कहना है कि यूपी के पूर्वी से लेकर पश्चिमी तक के क्षेत्र में मौसम के मिजाज बदलेंगे और राज्य आगामी दो दिनों तक हल्की बारिश का सामना करेगा।

दिल्ली समेत इन इलाकों को लेकर ये है मौसम विभाग की राय

मौसम विभाग ने देश की राजधानी दिल्ली में काले बादल छाने के आसार जताए हैं। इस दौरान विभाग ने ये भी कहा है कि दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं राजधानी के कुछ हिस्सों में उमस भरी गर्मी का कहर जारी रहेगा। वहीं मौसम विभाग ने गोवा, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, विदर्भ और कोकण के क्षेत्रों में बारिश के लेकर अलर्ट घोषित किया हैं। बता दें कि इन तटीय इलाकों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश जारी है। वहीं बिहार को लेकर मौसम विभाग ने कहा है कि यहां के सीमावर्ती इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इसमें गया, भागलपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, कैमूर और रोहतास जैसे जिले शामिल हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026