---Advertisement---

खुशखबरी! अब चंद घंटो में पूरा होगा कोयंबटूर से बेंगलुरु का सफर, Vande Bharat ट्रेन के ट्रायल को लेकर आई ये जानकारी

Vande Bharat Train: देश के विभिन्न हिस्सों में वंदे भारत ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन आधुनिक ट्रेनों की मदद से यात्री अपने कीमती वक्त की बचत कर पा रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 28, 2023 1:50 अपराह्न

Vande Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Train: देश के विभिन्न हिस्सों में वंदे भारत ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन आधुनिक ट्रेनों की मदद से यात्री अपने कीमती वक्त की बचत कर पा रहे हैं। खबर है कि एक और वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन कोयंबटूर से बेंगलुरु के बीच सफलतापूर्वक संपन्न किया गया है। इसके तहत ये आधुनिक ट्रेन सुबह 5 बजे कोयंबटूर से चली और बेंगलुरु स्टेशन पर सुबह 10:45 पर ही पहुंच गई। इस दौरान कोयंबटूर से बेंगलुरु के बीच कुल 315 किमी की दूरी तय की गई है। दावा किया जा रहा है कि वंदे भारत ट्रेन के संचालन के साथ चंद घंटो में ही कोयंबटूर से बेंगलुरु तक की दूरी तय कर ली जाएगी।

कोयंबटूर से बेंगलुरु तक दौड़ी वंदे भारत ट्रेन

तमिलनाडु में स्थित कोयंबटूर जिले की अपनी खास पहचान है। यहां कई प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हैं जिनका निर्माण पूर्व में राजा-महाराजाओं द्वारा किया गया है। ऐसे में इस शहर को कर्नाटक के बेंगलुरु से जोड़ने की तैयारी चल रही है। दरअसल वर्तमान में भी दोनों शहरों के जुड़ाव के लिए परिवहन के माध्यम हैं। हालाकि इनसे सफर करने पर अत्याधिक समय की खपत होती है। इसी कड़ी में अब कोयंबटूर से बेंगलुरु के बीच वंदे भारत ट्रेन का संचालन कराने की तैयारी चल रही है। खबरों की मानें तो बीते दिन इस रूट पर ट्रायल प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है जिसके तहत ये आधुनिक ट्रेन पटरियों पर दौड़ी है। खबर है कि पीएम मोदी 30 दिसंबर को इसके संचालन के लिए हरी झंडी दिखाने वाले हैं जिससे लोगों का सफर और आसान हो सके।

ये है प्रस्तावित रूट

बेंगलुरु और कोयंबटूर जिले के बीच दौड़ने वाली वंदे भारत ट्रेन के लिए रूट प्रस्तावित कर दिया गया है। इसके तहत ये आधुनिक ट्रेन सुबह 5 बजे कोयंबटूर से रवाना होकर 7:40 पर ओमलुर पहुंचेगी। इसके बाद धर्मपुरी (सुबह 8:30 बजे), होसुर (सुबह 10:05 बजे) होते हुए ये ट्रेन सुबह 11:30 बजे बेंगलुरु कैंटोनमेंट पहुंच जाएगी। वहीं वापसी में भी ये वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर 1:40 बजे बेंगलुरु से निकलकर रात्रि 8 बजे तक कोयंबटूर तक पहुंच जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026