---Advertisement---

Manipur violence: मणिपुर में फिर हिंसा, दो छात्रों की हत्या, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

Manipur violence: जुलाई से लापता दो मैतेई किशोर छात्रों का कत्ल कर दिया गया है। दोनों के शवों का फोटो सामने आने के बाद मणिपुर सरकार ने मंगलवार को कहा कि इस पूरे मामले की जल्द से जल्द जांच करवाई जाएगी।

Avatar of Dinesh Verma

By: Dinesh Verma

Published: सितम्बर 26, 2023 11:07 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Manipur violence: मणिपुर हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब मणिपुर से एक दिल दहलाने देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, जुलाई से लापता दो किशोर छात्रों की हत्या कर दी गई है। दोनों मैतेई समुदाय से संबंध रखते थे। दोनों के शवों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। जिसके बाद राज्य सरकार ने लोगों से संयम बरतने की अपील है। इसके साथ ही सरकार ने लोगों को जांच का भरोसा भी दिलाया है। सरकार का कहना है की इस मामले में सख्त से सख्त जांच की जाएगी।

आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के सचिवालय द्वारा सोमवार देर रात जारी किये गए एक बयान में राज्य सरकार ने कहा कि जांच के लिए मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंप दिया गया है। छात्रों की पहचान फिजाम हेमजीत (20) और हिजाम लिनथोइनगांबी (17) के रूप में की गई। दोनों जुलाई से लापता थे। वहीं, आरोपियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान भी शुरू कर दिया है।

6 जुलाई से लापता थे दोनों छात्र

बता दें कि लापता छात्रों की तस्वीरें सोमवार रात सोशल मीडिया पर सामने आईं थी। इनमें से एक तस्वीर में कथित तौर पर छात्र दो हथियारबंद लोगों के साथ नजर आ रहे हैं और दूसरी तस्वीर में दो शव दिख रहे हैं। दोनों छात्र 6 जुलाई से लापता थे। पुलिस ने पहले कहा था कि दोनों का कुछ पता नहीं चल रहा है और उनके मोबाइल फोन भी बंद पाए गए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि उनके फोन की आखिरी लोकेशन चुराचांदपुर जिले के लमदान में पाई गई थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Leave a Comment