---Advertisement---

Viral Video: राहुल गांंधी क्यों ले रहे बार-बार ऐश्वर्या राय का नाम, अब अमिताभ को लेकर ये क्या बोल गए कांग्रेस नेता

Viral Video: कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने अजीबोगरीब बयान की वजह से कभी-कभी चर्चा में आ जाते हैं और ऐसे में सोशल मीडिया पर वह अक्सर ट्रोलिंग का भी सामना करते हैं। ऐसा ही कुछ एक बार फिर हुआ और इस बार यूजर्स का एक वर्ग उन्हें जमकर टोल कर रहा है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 21, 2024 2:12 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने अजीबोगरीब बयान की वजह से कभी-कभी चर्चा में आ जाते हैं और ऐसे में सोशल मीडिया पर वह अक्सर ट्रोलिंग का भी सामना करते हैं। ऐसा ही कुछ एक बार फिर हुआ और इस बार यूजर्स का एक वर्ग उन्हें जमकर टोल कर रहा है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने ऐश्वर्या राय बच्चन को अपना निशाना बनाया। उन्होंने ओबीसी वर्ग को अयोध्या राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह में ना बुलाने को लेकर कुछ ऐसा कह गए जो अब चर्चा में है। आईए जानते हैं आखिर क्यों अपने संबोधन में एक हफ्ते के दौरान चार बार राहुल ने लिया ऐश्वर्या का नाम।

Viral Video में राहुल ने साधा पीएम मोदी पर निशाना

दरअसल राहुल गांधी ने हाल ही में अपने संबोधन में कहा कि क्या आपने राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखा। क्या वहां एक भी ओबीसी चेहरा आपको नजर आया था। वहां अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय और नरेंद्र मोदी थे। खास बात यह है कि राहुल गांधी का यह दावा गलत बताया जा रहा है क्योंकि राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह में ऐश्वर्या राय गई ही नहीं थी।

Viral Video में बार-बार ऐश्वर्या का जिक्र

एक और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है जिसमें राहुल गांधी एक शख्स से बात कर रहे हैं और कहते हैं कि यह सरकार आप लोगों का ध्यान भटकाती है और फिर चुपके से जेब काट लेती है। यही नहीं यदि कोई चिल्लाता है तो उसके पीछे एजेंसियां लग जाती है। अगर आपको जेब काटनी है तो सामने वाले से यही कहोगे वह देखो ऐश्वर्या राय है वह देखो अमिताभ बच्चन है।

Viral Video में अमिताभ बच्चन का भी राहुल ने किया जिक्र

एक और Viral Video में राहुल गांधी यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि ऐश्वर्या राय वहां नाचती हुई दिखेंगी। ऐश्वर्या को नाश्ते दिखाना है डांस होगा वहां पर, दूसरी तरफ बल्ले बल्ले करते हुए अमिताभ बच्चन निकलेंगे। राहुल गांधी ने कहा मीडिया में भी आपकी आवाज सुनाई नहीं देती। मीडिया पूरे दिन नरेंद्र मोदी को दिखाता है और फिर कभी ऐश्वर्या राय नाचती हुई दिखेगी। बता दें कि राहुल गांधी का इस तरह हर बात में ऐश्वर्या राय का नाम लेना लोगों को पसंद नहीं आ रहा है और वह ट्रोल होते हुए नजर आ रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

Fatty Liver

मई 30, 2026

कल का मौसम 31 May 2026

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 30, 2026