---Advertisement---

Weather News: IMD ने मानसून को लेकर जारी किया नया अपडेट, जानिए क्यों इस साल कम बारिश होने की जताई संभावना ?

Weather News: दिल्ली एनसीआर में इस समय मौसम मौसम का मिजाज कुछ बदला हुआ है। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक बताया गया है कि, इस बार कहीं पर ज्यादा तो कहीं पर अधिक बारिश हो सकती हैं। 18 मई की रात को तेज आंधी ने तापमान में बदलाव किया है। अब मौसम थोड़ा शुष्क ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: मई 19, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Weather News: दिल्ली एनसीआर में इस समय मौसम मौसम का मिजाज कुछ बदला हुआ है। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक बताया गया है कि, इस बार कहीं पर ज्यादा तो कहीं पर अधिक बारिश हो सकती हैं। 18 मई की रात को तेज आंधी ने तापमान में बदलाव किया है। अब मौसम थोड़ा शुष्क बना हुआ है। जिससे लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी साउथ एशियन द क्लाइमेट आउटलुक फोरम का कहना है कि ‘भारत की 18.6% आबादी को इस साल मानसून के दौरान सामान्य से कम बारिश और 12.7% आबादी को अधिक बारिश का सामना करना पड़ सकता है।’

मानसून में कम बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार भारत में दक्षिण पश्चिमी मानसून के मौसम में सामान्य बारिश होने का भी अनुमान जताया गया हैं। साथ ही स्काईमेटवेदर एजेंसी ने सामान्य से कम मानसून बारिश होने की संभावना जारी की है। वही आईएमडी का कहना है कि इस बार दक्षिणी पश्चिमी मानसून में थोड़ी दे ही देखने को मिल सकती है। बता दें कि दिल्ली और मध्य प्रदेश समेत कई राज्य धूल भरी आंधी से जूझ रहे हैं। जबकि देश को लू से बड़ी राहत भी मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली, हरियाणा, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और राजस्थान के लोगों को तेज हवाओं के साथ साथ धूल भरी आंधी का सामना करना पड़ सकता है।

Also Read: G- 7 में भाग लेने जापान जाएंगे PM Modi, जानें क्या है इस यात्रा की अहमियत

नहीं किया गया हीटवेव का ऐलान

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि देश के किसी भी क्षेत्र में हीटवेव की स्थिति नहीं बन रही। वहीं 45 डिग्री सेल्सियस होने पर हीट वेव का ऐलान कर दिया जाता है। इस समय कुछ राज्यों में 44 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज किया गया। साथ ही विभाग ने हीटवेव के आसार कम बताए हैं। केंद्रीय मौसम विभाग का कहना है कि मॉनसून में देरी के कारण चक्रवात भी सक्रिय हो सकता है‌। यदि चक्रवात 20 से 25 मई के आसपास आता है तो इससे मॉनसून भी प्रभावित हो सकता है।

Also Read: Karnataka में Siddaramaiah के शपथ ग्रहण समारोह में इन नेताओं को निमंत्रण, केसीआर,पटनायक को न,तो केजरीवाल और मायावती पर सस्पेंस

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

Gyanesh Kumar

सितम्बर 26, 2026