---Advertisement---

Weather News: दिल्ली समेत इन राज्यों में आज से फिर करवट लेगा मौसम, जानिए धूप खिलेगी या छाएंगे बादल

Weather News: उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़कड़ाती ठंड से राहत देखने को मिली है लेकिन पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं। जिसके कारण सुबह और शाम की हल्की ठंड महसूस करने को मिलती है। उत्तर भारत में सुबह के वक्त धूप निकलने से लोगों को ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: फ़रवरी 5, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Weather News: उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़कड़ाती ठंड से राहत देखने को मिली है लेकिन पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं। जिसके कारण सुबह और शाम की हल्की ठंड महसूस करने को मिलती है। उत्तर भारत में सुबह के वक्त धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत तो मिली है लेकिन रात के समय अभी भी तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है।

इन राज्यों में बर्फबारी के साथ बारिश

मौसम विभाग के अनुसार अभी ठंडी नहीं गई है अगले हफ्ते एक बार फिर ठंड में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। अगले 5 दिनों में पश्चिमी हिमालय क्षेत्र जैसे जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। इसी के साथ सोमवार को मध्य और उच्च पर्वतीय इलाके जैसे शिमला, सोलन, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर में बारिश के साथ बर्फबारी के पूर्वानुमान बताए गए हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश जारी रहने की संभावना जताई गई है। इसी के साथ कई जगह पर भारी बर्फबारी के साथ एवलांच का भी खतरा जताया गया है।

Also Read: HAL Helicopter: पीएम मोदी 6 फरवरी को करने जा रहे एशिया की सबसे बड़ी हेलीकॉप्टर फैक्ट्री का लोकार्पण, जानिए क्या है इस कंपनी में खास

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

स्काईमेट वेदर एजेंसी के अनुसार गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में मध्य से हल्की बारिश हो सकती है। वही दक्षिण भारत की बात की जाए तो वहां अगले 24 घंटों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। दक्षिण तमिलनाडु, दक्षिण केरल अंडमान और निकोबार दीप समूह के कई इलाकों में अगले 24 घंटे में मध्य से हल्की बारिश हो सकती है।

Also Read: UKPSC Paper Leak मामले में सीएम धामी ने की बड़ी कार्रवाई, नौ नामजदों के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026