---Advertisement---

Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम के बदले मिजाज, गर्मी से मिली राहत…4 मई तक तेज बारिश की संभावना

Weather Update: देश के कई राज्यों में मौसम की आंख-मिचौली जारी है। दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम का यही हाल है। दिल्ली में रविवार को कई हिस्सों में मेघ जमकर बरसे और लोगों को गर्मी से राहत मिली।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मई 1, 2023 2:00 पूर्वाह्न | Updated: मई 5, 2023 11:31 अपराह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: देश के कई राज्यों में मौसम की आंख-मिचौली जारी है। दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम का यही हाल है। दिल्ली में रविवार को कई हिस्सों में मेघ जमकर बरसे और लोगों को गर्मी से राहत मिली। साथ ही अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

4 मई तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली-एनसीआर में आईटीओ, लक्ष्मी नगर, कश्मीरी गेट में तेज बारिश रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद में भी बूंदाबांदी के साथ-साथ हवाएं चली हैं। मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो 4 मई यानी गुरुवार तक राजधानी और उसके सटे इलाकों में बारिश की स्थिति बनी हुई रहेगी।

अधिकतम तापमान में गिरावट

आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में अगले कुछ दिन अधिकतम तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। रविवार की बात करें तो दिल्ली में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया (Weather Update) गया। वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 1 मई यानी सोमवार को अधिकतम तापमान की बात करें तो 28 डिग्री के आसपास बना हुआ रह सकता है। साथ ही न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास बना हुआ रह सकता है।

बारिश को लेकर दिशा-निर्देश जारी

विभाग ने एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक कुछ दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि इस दौरान कच्चे घरों और दीवारों में भी मामूली नुकसान पहुंच सकता है। ऐसी स्थिति में विभाग ने लोगों को घरों में रहने को कहा है। इस दौरान खिड़कियां और दरवाजे बंद करने के निर्देश दिए हैं।

महाराष्ट्र में बारिश से फसलों को नुकसान

जानकारी के अनुसार बारिश और ओलावृष्टि से महाराष्ट्र में फसलें बर्बाद हुई हैं। कई किसानों के घरों में पानी भर गया है। साथ ही घर में रखी कपास के भी भींगने की सूचना है। इससे कई किसानों के सामने जीवनयापन का भी संकट आ गया है। बारिश के बाद कृषि मंत्री ने कहा है कि एक सप्ताह के अंदर फसलों के पंचनामे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से कपास को खरीद कर दूसरे देशों में एक्सपोर्ट किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: UP News: नोएडा में गलत दिशा में गाड़ी चलाने वाले हो जाएं सावधान! नहीं तो भरना पड़ेगा भारी चालान

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Tantrik Murders

फ़रवरी 12, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

Leave a Comment