---Advertisement---

Weather Update: UP-उत्तराखंड को गर्मी से मिलेगी राहत, दिल्ली सहित इन राज्यों में ये है मौसम का हाल

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सो में हो रही भारी बारिश को देखते हुए अपना पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग ने अपने पूर्वानुमान में आज यानी 15 सितंबर के लिए मध्य प्रदेश के साथ छत्तीसगढ़ व विदर्भ के क्षेत्र में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 15, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सो में हो रही भारी बारिश को देखते हुए अपना पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग ने अपने पूर्वानुमान में आज यानी 15 सितंबर के लिए मध्य प्रदेश के साथ छत्तीसगढ़ व विदर्भ के क्षेत्र में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान में भी बारिश के आसार जताए हैं। इसके अतिरिक्त मैदानी इलाकों के साथ देश के कई तटीय इलाकों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने कहा है कि एक बार फिर देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश (Weather) का क्रम देखने को मिल सकता है।

इसके अतिरिक्त विभाग ने दिल्ली, यूपी, बिहार, उत्तराखंड व अन्य राज्यों में मौसम (Weather) को लेकर भी अपने पूर्वानुमान जारी किए हैं।

इन राज्यों के लिए जारी है अलर्ट

मौसम विभाग ने 15 सितंबर यानी आज के लिए मध्य प्रदेश के साथ छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम विभाग ने विदर्भ क्षेत्र में भारी बारिश के आसार जताए हैं और अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने अपने रिपोर्ट में दर्शाया है कि मध्य प्रदेश में बारिश का क्रम जारी रह सकता है और सूबे के लिए आगामी कल यानी 16 सितंबर के लिए भी अलर्ट जारी किया है। इसके अतिरिक्त तटीय राज्य गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र और पूर्वी राजस्थान में भी भारी बारिश के आसार को देखते हुए मौसम विभाग ने 16 सितंबर के लिए अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड, यूपी समेत इन राज्यों में ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने इसके साथ ही यूपी के लिए कहा है कि यहां आज राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं कल यानी 16 सितंबर को मौसम के साफ रहने के अनुमान हैं। वहीं राजधानी दिल्ली में बारिश का क्रम थमता नजर आ रहा है और यहां अब उमस भरी गर्मी देखने को मिल सकती है। हालाकि राज्य को कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश देखी जा सकती है। वहीं बिहार को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि यहां आज राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं कल 16 सितंबर को मौसम के साफ रहने के आसार हैं।

उत्तराखंड को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि यहां अगले दो दिन तक बारिश का क्रम नजर आ सकता है। इसमें तहत राज्य के कई हिस्सों में बारिश देखने को मिलेंगे। वहीं हिमाचल को लेकर खबर है कि यहां बीते दिनों से राज्य में बादलों ने डेरा डाल रखा है। ऐसे में मौसम विभाग का कहना है कि यहां के अलग-अलग हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमाराYouTube Channel ‘DNP INDIA’को अभी subscribe करें। आप हमेंFACEBOOKINSTAGRAMऔरTWITTERपर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026