---Advertisement---

Weather Update: MP-छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट, यहां जानें अपने शहर का हाल

Weather Update: बीते दिनों देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश का क्रम देखने को मिला था। देश के मैदानी से लेकर पहाड़ी राज्यों में बूंदाबांदी देखे गए थे। अब इस क्रम में कहा जा रहा है कि मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल रहा है जिसके परिणाम स्वरुप देश के अलग-अलग हिस्सो में बारिश का क्रम देखने को मिल सकता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 14, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: बीते दिनों देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश का क्रम देखने को मिला था। देश के मैदानी से लेकर पहाड़ी राज्यों में बूंदाबांदी देखे गए थे। अब इस क्रम में कहा जा रहा है कि मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल रहा है जिसके परिणाम स्वरुप देश के अलग-अलग हिस्सो में बारिश का क्रम देखने को मिल सकता है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने एक बार फिर अपने पूर्वानुमान जारी किए हैं और बताया है कि देश के किन हिस्सों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के रिपोर्ट की माने तो मैदानी इलाकों के राज्य में आज और कल भारी बारिश के आसार हैं। इसमें मध्य प्रदेश के साथ छत्तीसगढ़ और ओडिशा जैसे राज्य शामिल हैं। इन राज्यों के लिए मौसम (Weather) विभाग ने अलर्ट जारी कर रखा है।

वहीं मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने यूपी को लेकर कहा है कि यहां के पूर्वी हिस्सो में आगामी दो दिनों तक हल्की बारिश के आसार हैं जबकि पश्चिमी इलाको में मौसम साफ रहेगा। वहीं दिल्ली को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि यहां के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का क्रम देखने को मिल सकता है।

पहाड़ी राज्यों को लेकर ये है मौसम विभाग की रिपोर्ट

मौसम (Weather) विभाग ने देश के पहाड़ी राज्यों को लेकर कहा है कि यहां एक बार फिर बारिश वापसी करती नजर आ रही है। उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में अगले तीन दिनों तक बारिश देखने को मिल सकता है। इसमें देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्ववर, नैनीताल, अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ जैसे जिले शामिल हैं। वहीं हिमाचल को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि यहां भी बारिश का क्रम लौट सकता है और राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। जबकि अन्य इलाको में मौसम के साफ रहने के आसार हैं।

यूपी, बिहार व अन्य राज्यों के लिए ये है मौसम विभाग की रिपोर्ट

मौसम विभाग ने यूपी के लिए कहा है कि यहां बारिश का क्रम अगले तीन दिनों तक जारी रह सकता है। इसमें राज्य के पूर्वी हिस्से शामिल हैं। बता दें कि बीते दिनों हुई बारिश के कारण राज्य के अलग-अलग हिस्सों में खूब तबाही देखने को मिली थी और 19 लोगों की मौत भी हुई थी। वहीं राजधानी दिल्ली को लेकर मौसम विभाग ने कहा है कि यहां के कुछ हिस्से में अगले तीन दिन तक बारिश का क्रम देखा जा सकता है। वहीं अन्य क्षेत्रों में मौसम के साफ होने के आसार हैं। बिहार को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि यहां आज राज्य के अलग-अलग हिस्सो में बारिश के आसार हैं जबकि 15 और 16 सितंबर को मौसम साफ नजर आ सकता है।

इन राज्यों के लिए जारी है अलर्ट

मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों के मध्य प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के लिए आज अलर्ट जारी किया है। वहीं कल यानी 15 सितंबर के लिए मध्य प्रदेश और विदर्भ के क्षेत्र में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किए हैं। बता दें कि मैदानी इलाकों में बीते कई दिनों से लगातार बारिश का क्रम जारी है ऐसे में इस अलर्ट को लेकर कहा जा रहा है कि ये राज्य के लोगों के लिए नई चुनौती बन सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमाराYouTube Channel ‘DNP INDIA’को अभी subscribe करें। आप हमेंFACEBOOKINSTAGRAMऔरTWITTERपर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

कल का मौसम 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 11, 2026