CBSE Class 10th Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं सेशन-1 के नतीजे जल्द जारी किए जा सकते है। इस खबर ने लाखों छात्रों की धड़कन बढ़ा दी है। बता दें कि हर साल सीबीएसई की तरफ से नतीजे मई में जारी किेए जाते है, लेकिन इस बार माना जा रहा है कि अप्रैल में ही नतीजे जारी हो सकते है। हालांकि अधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन CBSE Class 10th Result को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। सबसे खास बात है कि अगर छात्र के हिसाब से नतीजे नहीं आते है तो वह मई में सेशन-2 का एग्जाम दे सकता है। हालांकि उसके लिए केवल 3 विषयों की ही विकल्प होगा। यानि 3 पेपर ही होंगे। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
CBSE Class 10th Result को लेकर सुगबुगाहट तेज
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की तरफ से जल्द ही कक्षा 10वीं के नतीजे जारी किए जा सकते है। हालांकि अभी तारीख को लेकर किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन मान जा रहा है कि अप्रैल में नतीजे जारी किए जा सकते है। माना जा रहा है कि यह फैसला मई में होने वाले सेशन-2 एग्जाम को लेकर है। दरअसल अगर कोई छात्र अपने नंबर से संतुष्ट नहीं होता है तो वह सेशन 2 का एग्जाम दे सकता है। हालांकि उस एग्जाम में छात्र सिर्फ 3 विषयों को ही चुन सकता है। जानकारी के मुताबिक 25 लाख छात्र अपने परिणाम का इंतजार कर रहे है।
ऐसे चेक करें अपनी रिजल्ट
- छात्रों को सबसे पहले बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाना होगा।
- होमपेज पर, “2026 परिणाम” अनुभाग के अंतर्गत “माध्यमिक विद्यालय परीक्षा (कक्षा X) 2026” पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, जन्मतिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
- “सबमिट” पर क्लिक करें।
- आपकी कक्षा 10 की मार्कशीट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर सकते है।
छात्र इन बातों का रखें विशेष ध्यान
कई बार छात्र अपने परिणाम से कुछ नहीं होते है तो वह गलत कदम उठा लेते है, लेकिन अगर किसी कारण से नंबर अच्छे नहीं आते है या फिर छात्र अपने परिणाम से कुछ नहीं होता है तो वह सेशन-2 के तहत होने वाले एग्जाम का विकल्प चुन सकता है। इसके बाद उसे 3 विषयों में एग्जाम देने का दुबारा विकल्प मिलेगा। अगर अच्छे नंबर आते है तो सेशन -2 के परिणाम ही मायने होंगे।






