---Advertisement---

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026: सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए इस तारीख से कर सकेंगे आवेदन, देखें डिटेल्स

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026: सीबीएसई कक्षा 12वीं पूरक परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार 31 अगस्त 2026 से मूल्यांकन की गई उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन की हुई प्रति प्राप्त कर सकेंगे। वहीं, स्कैन की हुई प्रति के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: अगस्त 28, 2026 5:10 अपराह्न

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026
Follow Us
---Advertisement---

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 रिजल्ट के बाद की होने वाली विभिन्न गतिविधियों का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिसमें अंकों के सत्यापन, उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी और पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया आदि शामिल है। सीबीएसई की तरफ से 27 अगस्त को जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, उम्मीदवार पहले अपने मूल्यांकन की हुई उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी के ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यह भी ध्यान दें कि उम्मीदवार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 12वीं पूरक परीक्षा 2026 में प्राप्त अंक का सत्यापन, पुनर्मूल्यांकन या दोनों करवा सकते हैं। या दोनों करवा सकते हैं।

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026: महत्वपूर्ण अपडेट

 

आपको बता दें कि सीबीएसई ने उम्मीदवारों से कहा है कि शेड्यूल और गाइडलाइंस को ध्यान से पढ़ें। साथ ही ध्यान रखें कि डेडलाइन के बाद या ऑफलाइन मोड से जमा किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। बोर्ड की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, कक्षा 12वीं की पूरक परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार 31 अगस्त 2026 से मूल्यांकन की गई उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन की हुई प्रति प्राप्त कर सकेंगे। वहीं, बोर्ड की ओर से स्कैन की हुई प्रति के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे में उम्मीदवारों को तिथियों का विशेष ध्यान रखना जरुरी है।

सीबीएसई कक्षा 12 सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: देखें आवेदन तिथि और शुल्क

 

उम्मीदवार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 12वीं पूरक परीक्षा 2026 के बाद अपनी जांची गई उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी के लिए 31 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए छात्रों को 100 प्रति विषय शुल्क अदा करना होगा। जिसके बाद अंकों के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 सितंबर से 8 सितंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। वहीं, बोर्ड की तरफ से अंकों के सत्यापन के लिए 100 रुपये तय किए गए हैं। जबकि प्रति उत्तर पुस्तिका और पुनर्मूल्यांकन के लिए 100 प्रति प्रश्न शुल्क अदा करना होगा। बता दें कि छात्र सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन दोनों के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। सीबीएसई कक्षा 12 सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी की गई आधिकारिक अधिसूचना को अवश्य पढ़ें।

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026

Jharkhand News

अगस्त 28, 2026