---Advertisement---

Shobhit University Gangoh में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में नृत्य व गीत से यादगार बनी फेयरवेल पार्टी

Shobhit University Gangoh: इस अवसर पर कार्यक्रम में शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह एवं कुल सचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने कार्यक्रम के आयोजकों एवं सभी छात्रों  को अनेक शुभकामनाएं दी ।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 29, 2024 4:28 अपराह्न

Shobhit University Gangoh
Follow Us
---Advertisement---

Shobhit University Gangoh: शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में दिनांक 27-05-2024  को स्कूल ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए साथी जूनियर छात्रों के द्वारा फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में दिनभर में अनेक कार्यक्रमों के द्वारा अनेक छात्रों ने प्रतिभाग किया।जिसमें नृत्य, कविता, शायरी, साड़ी मेकिंग, जैसे, अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गए।

कार्यक्रम का शुभारम्भ

कार्यक्रम का शुभारम्भ शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह, कुल सचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने पूरे विधि-विधान से मां सरस्वती एवं बाबू विजेंद्र जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।तत्पश्चात छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना की गई।कार्यक्रम की शुरुआत प्रो.(डॉ.) तरुण शर्मा ने कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह, कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह का स्वागत कर की।

इस अवसर पर कार्यक्रम में शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह एवं कुल सचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने कार्यक्रम के आयोजकों एवं सभी छात्रों  को अनेक शुभकामनाएं दी और छात्रों का उत्साह वर्धन कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम के अंतिम सत्र में अतिथियों द्वारा फेयरवेल विजेताओं को पुरस्कृत किया गया, जिसमें बी.टेक अंतिम वर्ष सेमिस्टर फेयरवेल हर्ष व मिसफेयरवेल महक चुनी गई।वहीं एम.सी.ए. अंतिम वर्ष से मिस फेयरवेल आस्था चुनी गई और बी.सी.ए एवं बी.एस.सी कम्प्यूटर साइंस से विशाखा मिस फेयरवेल चुनी गई।कार्यक्रम का आयोजन अंजलि सिंह राणा के नेतृत्व में सफतापूर्वक किया गया।

प्रमुख लोगों ने की शिरकत

कार्यक्रम के अंत में विभाग के हेड प्रो.(डॉ.) वरुण बंसल ने शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह एवं कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह का धन्यवाद व आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विनोद राठी, नितिन कुमार, सुमिका जैन, कुलदीप चौहान, अरुण सैनी, जीतेन्द्र सैनी, नमन सैनी, अनन्या, सहनवाज, अनूप कुमार, तरुण सैनी आदि का विशेष सहयोग रहा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 7, 2026

GLA University

सितम्बर 14, 2026

Delhi Metropolitan Education

सितम्बर 6, 2026

AIIMS Nagpur Recruitment 2026

सितम्बर 5, 2026

UPTET Result 2026

सितम्बर 4, 2026

UPSSSC Computer Recruitment 2026

सितम्बर 3, 2026