---Advertisement---

HAL Recruitment 2024: खुशखबरी! हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, तनख्वाह जान खुश हो जाएगा मन

HAL Recruitment 2024: नौकरी की तलाश में जुटे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 28, 2024 5:31 अपराह्न

HAL Recruitment 2024
Follow Us
---Advertisement---

HAL Recruitment 2024: नौकरी की तलाश में जुटे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। ताजा जानकारी के अनुसार देश में हवाई संयन्त्र का निर्माण करने वाले सार्वजनिक प्रतिष्ठान, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) में ऑपरेटर पद पर भर्ती निकली है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन भी आमंत्रित किए गए हैं।

ध्यान देने योग्य बात है कि इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 23000 रुपये प्रति माह तक की सैलरी दी जाएगी। HAL Recruitment 2024 भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को 5 अक्टूबर 2024 तक आवेदन की प्रक्रिया को पूर्ण करना होगा। आवेदन के लिए HAL की आधिकारिक साइट hal-india.co.in पर जाना होगा।

HAL Recruitment 2024 से जुड़े डिटेल

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) में ऑपरेटर के पद पर निकली भर्ती से जुड़े डिटेल इस प्रकार हैं-

पद– ऑपरेटर
पोस्ट की संख्या– 81
आवेदन की अतिम तिथि– 5 अक्टूबर, 2024
आवेदन शुल्क– उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये, वहीं SC/ST/PWD व पूर्व अप्रेंटिस उम्मीदवारों के लिए नि:शुल्क।
आयु सीमा– अधिकतम 28 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता– पद के अनुसार ग्रेजुएशन की डिग्री, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में फुल टाइम डिप्लोमा (आवेदन से पहले नोटिफिकेशन अच्छी तरह से पढ़ें)
चयन प्रक्रिया– लिखित परीक्षा के माध्यम से चयन।
तनख्वाह– चयनित होने के पश्चात 22000 से 23000 रुपये तक प्रति माह

कैसे करें आवेदन?

HAL में ऑपरेटर पद पर की जा रही भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन मोड से आवेदन पूर्ण किया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवार को HAL की आधिकारिक वेबसाइट hal-india.co.in पर जाना होगा। इसके बाद ‘करियर’ विकल्प को चुन कर पंजीकरण कर लॉग इन करना होगा।

लॉग इन प्रक्रिया को पूर्ण कर आवश्यक डिटेल दर्ज करें और दस्तावेज अपलोड करें। इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर ‘सबमिट’ विकल्प चुनें। इस प्रकार आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण हो सकेगी।

नोट– इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी हासिल करने के लिए HAL की आधिकारिक साइट पर विजीट करें।

डिस्क्लेमर: यह खबर सामान्य जानकारी और लोगों के जागरूकता के लिए है। हम इन लेखों को प्रकाशित करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लेते हैं। हम ये खबर व्यापक जनहित के लिए करते हैं जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसकी जानकारी पहुँच सके। पाठकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक स्रोत से जानकारी को सत्यापित और प्रमाणित कर लें। डीएनपी न्यूज नेटवर्क प्रा. लिमिटेड या उसके लेखकों को समाचारों की प्रामाणिकता या अंतिम तिथियों, रिक्तियों की संख्या, वेतन आदि में बदलाव के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Rain Alert 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026