---Advertisement---

ICSE ISC Results 2024: CISCE ने जारी किए बोर्ड परीक्षा के परिणाम, जानें कैसे देख सकते हैं रिजल्ट

ICSE ISC Results 2024: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने आईसीएसई और आईएससी बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 6, 2024 11:26 पूर्वाह्न

ICSE ISC Results 2024
Follow Us
---Advertisement---

ICSE ISC Results 2024: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने आईसीएसई और आईएससी बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपना रिजल्ट CISCE की आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org या cisce.org पर जाकर चेक कर सकते हैं।

सीआईएससीई द्वारा दी गई जानकारी के मुताबित इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) कक्षा 10वीं और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को रिजल्ट चेक करने के लिए तय प्रक्रिया का पालन करना होगा। इसके तहत छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना यूनिक आईडी, इंडेक्स नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा जिसके बाद बोर्ड परीक्षा के नतीजे देखे जा सकते हैं।

ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट

इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) कक्षा 10वीं और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपने परीक्षा परिणाम को जानने के लिए इन स्टेप्स का पालन कर सकते हैं।

सबसे पहले छात्रों को CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org पर जाना होगा। इसके बाद से होमपेज पर आईसीएसई या आईएससी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024 के लिंक पर क्लिक करना होगा।

बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024 के लिंक पर क्लिक करने के बाद छात्रों को अपनी यूनिक आईडी, इंडेक्स नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। इसके बाद छात्र का परिक्षा परिणाम स्क्रीन पर खुल जाएगा। अगर छात्र चाहें तो अपने परीक्षा परिणाम को डाउनलोड कर प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

स्कूल ऐसे देख सकेंगे बोर्ड परीक्षा के परिणाम

बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के परिणाम उनसे संबंधित स्कूल भी देख सकते हैं। इसके लिए CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org पर जाकर प्रिंसिपल की लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर सभी छात्रों के नतीजे नजर आएंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026