---Advertisement---

ICSI ने CSEET 2023 एग्जाम को लेकर गाइडलाइंस की जारी, कैंडिडेट्स को इन नियमों का रखना पड़ेगा ध्यान

CSEET 2023: इंस्टीट्यूट आफ कंपनी सेक्रेट्रीज ऑफ़ इंडिया के सीएस एग्जीक्यूटिव एंटरेंस टेस्ट 2023 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल जो भी कैंडीडेट्स सीएस एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट 2023 में हिस्सा लेने वाले हैं उनको बता दें कि, आईसीएसआई ने इस परीक्षा के लिए जरूरी गाइडलाइंस को जारी कर दिया है। ऐसे में ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जुलाई 12, 2023 1:23 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

CSEET 2023: इंस्टीट्यूट आफ कंपनी सेक्रेट्रीज ऑफ़ इंडिया के सीएस एग्जीक्यूटिव एंटरेंस टेस्ट 2023 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल जो भी कैंडीडेट्स सीएस एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट 2023 में हिस्सा लेने वाले हैं उनको बता दें कि, आईसीएसआई ने इस परीक्षा के लिए जरूरी गाइडलाइंस को जारी कर दिया है। ऐसे में जिन भी कैंडिडेट को इस साल एग्जाम देना है। वह आयोग की अधिकारिक वेबसाइट icsi.edu.पर जाकर गाइडलाइंस को पढ़ सकते हैं।

सीएस एग्जीक्यूटिव एंटरेंस टेस्ट 2023 की डेट

इसी कड़ी में आपको बता दें कि, आईसी,एसआई द्वारा जारी किए गए नोटिस के अनुसार सीएसईईटी 2023 के लिए मॉक टेस्ट का आयोजन 27 और 28 जुलाई को किया जाएगा। वहीं नोटिस में आगे कहा गया है कि, एग्जाम देने से पहले कैंडीडेट्स आयोग द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस को अच्छे से पढ़ ले और एग्जाम के दिन उन गाइडलाइंस को जरूर फॉलो करें। वहीं अगर सीएस एग्जीक्यूटिव एंटरेंस टेस्ट 2023 की डेट की बात की जाए तो ये परीक्षा 30 जुलाई के दिन होएगी।

Also Read: भारी बारिश ने मचाई तबाही, यमुना डेंजर लेवल के पार, दिल्ली पर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा

इन बातों का रखें ख़ास ध्यान

इसी के साथ कैंडीडेट्स एग्जाम देने से पहले इन नियमों का ध्यान रखें। दरअसल जो भी कैंडिडेट एग्जाम को देना चाहते हैं वह अपने डेस्कटॉप या लैपटॉप से घर या किसी भी शांत स्थान पर परीक्षा में आसानी से शामिल हो सकते हैं। इसके लिए उन्हें SEBLite एग्जाम ब्रॉशर डाउनलोड करना पड़ेगा। एग्जाम ब्रॉशर डाउनलोड करने के बाद उन्हें रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर मॉक टेस्ट ऑनलाइन टेस्ट का लिंक अलग-अलग शेयर किया जाएगा। इसके बाद उन्हें इस लिंक पर क्लिक करके यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर एग्जाम देना होगा।

इसी के साथ कैंडिडेट अपने साथ एडमिट कार्ड, पासपोर्ट फोटो, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड जैसे सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स रखें इनको वेरिफिकेशन के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। कैंडीडेट्स इस बात का ध्यान रखें कि वह परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले लॉगिन कर ले और एग्जाम शुरू होने के 15 मिनट के बाद किसी को भी को परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। वहीं परीक्षा में मोबाइल फोन, इयरफोन, हेडफोन या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल करना वर्जित है।

Also Read: सुप्रीम कोर्ट ने ED Director Sanjay Mishra का कार्यकाल घटाया, सरकार के इस फैसले को बताया गैर-कानूनी

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

Delhi Metropolitan Education

अक्टूबर 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 7, 2026

GLA University

सितम्बर 14, 2026

Delhi Metropolitan Education

सितम्बर 6, 2026

AIIMS Nagpur Recruitment 2026

सितम्बर 5, 2026