---Advertisement---

Karnataka 2nd PUC Results 2025: कर्नाटक बोर्ड 12वीं रिजल्ट यहां सिर्फ 5 सेकंड में करें चेक, डायरेक्ट लिंक और सबकुछ

Karnataka 2nd PUC Results 2025: कर्नाटक स्कूल परीक्षा एवं मूल्यांकन बोर्ड ने वर्ष 2025 में 1 मार्च से 20 मार्च तक राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 12वीं की परीक्षा आयोजित की थी। इस परीक्षा की इसलिए भी सराहना हो रही है क्योंकि बोर्ड ने इसे एक ही पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सफलतापूर्वक आयोजित किया था।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: अप्रैल 8, 2025 10:11 पूर्वाह्न

Karnataka 2nd PUC Results 2025 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Follow Us
---Advertisement---

Karnataka 2nd PUC Results 2025: कर्नाटक सेकेंड पीयूसी यानी 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजों का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी है। कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड आज यानी 8 अप्रैल को दोपहर 12.30 बजे तक इस बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित करने की तैयारी कर रहा है। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार KSEAB की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए Karnataka 2nd PUC Results 2025 देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in और kseab.karnataka.gov.in पर जाना होगा।

कर्नाटक बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025: संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

मालूम हो कि कर्नाटक स्कूल परीक्षा एवं मूल्यांकन बोर्ड ने वर्ष 2025 में 1 मार्च से 20 मार्च तक राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 12वीं की परीक्षा आयोजित की थी। इस परीक्षा की इसलिए भी सराहना हो रही है क्योंकि बोर्ड ने इसे एक ही पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सफलतापूर्वक आयोजित किया था।

बता दें कि केएसईएबी 12वीं की परीक्षा कन्नड़ और अरबी के पेपर से शुरू हुई थी और हिंदी के पेपर के साथ समाप्त हुई थी। इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की बोर्ड ने 21 मार्च को ही जारी कर दी थी। जिसमें 35 विषयों के मॉडल आंसर शामिल थे। इस परीक्षा में राज्य के करीब 7,13,862 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 3,35,468 लड़के और 3,78,389 लड़कियों के शामिल होने की जानकारी सामने आई थी। वहीं सेकंड पीयूसी परीक्षा में पांच ट्रांसजेंडर छात्र भी नजर आए थे। आज केएसईएबी द्वारा दोपहर 12.30 बजे तक Karnataka 2nd PUC Results 2025 जारी किया जाएगा।

Karnataka 2nd PUC Results 2025: ऐसे करें चेक

  • छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर विजिट करें।
  • छात्रों को अपना पंजीकरण नंबर, रोल नंबर आदि विवरण दर्ज करके लॉगिन करें।
  • अब कर्नाटक बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025 रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अंत में परिणाम को सेव करें और एक कॉपी प्रिंट करें।

ये भी पढ़ें: Sarkari Naukri 2025: उत्तराखंड में युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर! यहां होने जा रही है भर्ती, जल्दी करें आवेदन

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Israel-Iran War

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026