---Advertisement---

NABARD DA Admit Card 2026: नाबार्ड ने डेवलपमेंट असिस्टेंट भर्ती प्रीलिम परीक्षा को लेकर एडमिट कार्ड किया जारी, ऐसे करें डाउनलोड

नाबार्ड की ओर से डेवलपमेंट असिस्टेंट फेज 1 (प्रीलिम) परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी 2026 को होगा। नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट व डेवलपमेंट असिस्टेंट हिंदी पदों पर होने वाली प्रारंभिक परीक्षा में 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 60 मिनट का होगा।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: फ़रवरी 16, 2026 4:11 अपराह्न

NABARD DA admit card 2026
Follow Us
---Advertisement---

NABARD DA admit card 2026: नाबार्ड ने डेवलपमेंट असिस्टेंट व डेवलपमेंट असिस्टेंट हिंदी पदों पर होने वाली प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (नाबार्ड) की ओर से आयोजित होने वाली इस भर्ती के लिए आवेदन किया था,वे अब ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। नाबार्ड की ओर से डेवलपमेंट असिस्टेंट फेज 1 (प्रीलिम) परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी 2026 को होगा। वहीं, फेज़ 2 (मेन्स) परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को होगा। नाबार्ड डीए एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को लॉग इन डिटेल दर्ज करनी होगी। नाबार्ड डीए प्रीलिम परीक्षा प्रवेश पत्र 2026 डाउनलोड करने की प्रक्रिया जानने के लिए इस खबर को ध्यान से पढ़ें। इसको लेकर नीचे विस्तार से जानकारी साझा की गई है।

NABARD DA admit card 2026: कैसे डाउनलोड करें

  • सबसे पहले नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट की आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर विजिट करें।
  • होमपेज पर “करियर” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब “नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2026” पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवार लॉग इन डिटेल डालें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब नाबार्ड डीए एडमिट कार्ड 2026 स्क्रीन पर दिखेगा।
  • नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करें और ध्यान से चेक करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए नाबार्ड डीए प्रीलिम परीक्षा प्रवेश पत्र 2026 का प्रिंटआउट लेकर रख लें।

नाबार्ड डीए एडमिट कार्ड 2026: प्रीलिम परीक्षा डिटेल्स

मालूम हो कि नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट व डेवलपमेंट असिस्टेंट हिंदी पदों पर होने वाली प्रारंभिक परीक्षा में 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 60 मिनट का होगा। परीक्षा में अंग्रेजी विषय से 40 प्रश्न, न्यूमेरिकल एबिलिटी से 30 प्रश्न और रीजनिंग से 30 प्रश्न होंगे। ध्यान रहें कि उम्मीदवार को हर सेक्शन में अलग-अलग अंक अर्जित कर क्वालिफाई करना होगा। हर सेक्शन में मिनिमम पासिंग मार्क्स नाबार्ड ओवरऑल परफॉर्मेंस के आधार पर तय करेगा। बहरहाल, नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट फेज 1 (प्रीलिम) परीक्षा हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है। बता दें कि इस भर्ती अभियान का मकसद नाबार्ड में 162 वैकेंसी के लिए पात्र अभ्यर्थियों का चयन करना है। नाबार्ड डीए प्रीलिम परीक्षा 2026 से संबंधित अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

मई 29, 2026

Rashifal 30 May 2026

मई 29, 2026

Rain Alert 30 May 2026

मई 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 29, 2026

CM Mohan Yadav

मई 29, 2026

Anurag Dhanda

मई 29, 2026