---Advertisement---

RBI Assistant Notification 2023: तैयारी करने वाले छात्रों के लिए गुड न्यूज, आरबीआई में 450 असिस्टेंट पदों पर निकली बंपर भर्ती 

RBI Assistant Notification 2023: आरबीआई ने असिस्टेंट पदों के लिए बंपर भर्ती निकाली है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना फॉर्म भर दें। आवदेन के लिए क्या अहर्ता मांगी गई है और इसके रजिस्ट्रेशन कब से शुरू हो रहे हैं। हम इस आर्टिकल के जरिए सब कुछ बताने वाले हैं।

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: सितम्बर 14, 2023 6:21 अपराह्न

RBI Assistant Notification 2023
Follow Us
---Advertisement---

RBI Assistant Notification 2023: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। दरअसल आरबीआई ने असिस्टेंट पदों के लिए बंपर भर्ती निकाली है। इसके लिए आरबीआई ने भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन (अधिसूचना) भी जारी कर दिया है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना फॉर्म भर दें। आवदेन के लिए क्या अहर्ता मांगी गई है और इसके रजिस्ट्रेशन कब से शुरू हो रहे हैं। हम इस आर्टिकल के जरिए सब कुछ बताने वाले हैं। 

आरबीआई ने असिस्टेंट पदों पर निकाली 450 भर्ती 

बता दें कि आरबीआई (RBI Assistant 2023 Notification ) ने कुल 450 रिक्तियों के लिए अधिसूचना जारी कर दिया है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार RBI (आरबीआई) की आधिकारिक वेबसाइट www.rbi.org.in पर विजिट करके फॉर्म को भर सकते हैं। छात्र ऑनलाइन आवेदन 13 सितंबर से लेकर 4 अक्टूबर तक कर सकते हैं। छात्रों की सुविधा के लिए आरबीआई ने प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी है। जानकारी के मुताबिक प्री–एग्जाम 21 और 23 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा वहीं मुख्य परीक्षा 2 दिसंबर को होनी है। हालांकि आरबीआई परीक्षा की तिथि बदल भी सकता है। 

क्या है अहर्ता, आयु सीमा भी जानें 

भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ध्यान दें। यदि किसी भी छात्र की उम्र 20 वर्ष से कम है, तो वह इस फॉर्म को न भरें। वहीं इसकी अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष रखी गई है। हालांकि एससी, एसटी और ओबीसी को आयु सीमा में छूट दी गई है। विस्तृत जानकारी के किया छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। बता दें कि यह भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। जिसमें सबसे पहला है प्रीलिम्स परीक्षा दूसरा है मेंस परीक्षा और आखिरी है लैंग्वेज प्रोफिसिएंसी टेस्ट। आरबीआई भर्ती के इस परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक काटे जाने का प्रावधान है। छात्रों को कुल समय 135 मिनट का मिलेगा। जिसमें 200 प्रश्न पूछे जाएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026