---Advertisement---

RRB NTPC Recruitment 2024: खुशखबरी! रेलवे में नॉन टेक्निकल पदों पर निकली भर्ती, जानें कब शुरू होगा आवेदन?

RRB NTPC Recruitment 2024: भारतीय रेल विभाग में नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगिरीज (NTPC) ने रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) में नॉन टेक्निकल पदों पर भर्ती से जुड़ा शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 5, 2024 5:51 अपराह्न

RRB NTPC Recruitment 2024
Follow Us
---Advertisement---

RRB NTPC Recruitment 2024: भारतीय रेल विभाग में नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगिरीज (NTPC) ने रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) में नॉन टेक्निकल पदों पर भर्ती से जुड़ा शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। NTPC की ओर से जारी किए गए इस नोटिफिकेशन के अनुसार टीसी, जूनियर क्लर्क, स्टेशन मास्टर और ट्रेन क्लर्क समेत कुल 11558 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन की प्रक्रिया 14 सितंबर 2024 से शुरू की जाएगी। (RRB NTPC Recruitment 2024)

भर्ती से जुड़े डिटेल

NTPC की ओर से रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) में नॉन टेक्निकल पदों पर भर्ती से जुड़े नोटिफिकेशन के डिटेल इस प्रकार हैं-

कुल पद– 11558
आवेदन की शुरुआत– 14 सितंबर, 2024
आवेदन की अंतिम तिथि– 13 अक्टूबर, 2024
आवेदन शुल्क– सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों हेतु 500 रुपये और OBC, EWS, SC/ST, ट्रांसजेंडर व महिला उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये
आयु सीमा– अंडर ग्रेजुएट उम्मीदवार की आयु 18 से 30 वर्ष और ग्रेजुएट उम्मीदवार की आयु 18 से 33 वर्ष।
शैक्षणिक योग्यता– मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से हायर सेकेंड्री/ग्रेजुएशन की डिग्री और टाइपिंग के साथ कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी।

कैसे करें आवेदन?

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) में नॉन टेक्निकल पदों पर निकली भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूर्ण करना बेहद जरूरी है। इसके लिए उम्मीदवार को RRB की आधिकारिक साइट rrbapply.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद ‘RRB भर्ती 2024’ के लिए ‘ऑनलाइन आवेदन’ विकल्प को चुनना होगा।

ऑनलाइन आवेदन लिंक को क्लिक कर आवेदक सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें और मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें। इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर ‘सबमिट’ विकल्प को चुनें। इस प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन के प्रोसेस को पूर्ण किया जा सकेगा।

नोट– भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी हासिल करने के लिए RRB के आधिकारिक साइट पर जाएं।

डिस्क्लेमर: यह खबर सामान्य जानकारी और लोगों के जागरूकता के लिए है। हम इन लेखों को प्रकाशित करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लेते हैं। हम ये खबर व्यापक जनहित के लिए करते हैं जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसकी जानकारी पहुँच सके। पाठकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक स्रोत से जानकारी को सत्यापित और प्रमाणित कर लें। डीएनपी न्यूज नेटवर्क प्रा. लिमिटेड या उसके लेखकों को समाचारों की प्रामाणिकता या अंतिम तिथियों, रिक्तियों की संख्या, वेतन आदि में बदलाव के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Donald Trump

अप्रैल 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

Noida News

अप्रैल 17, 2026