---Advertisement---

Shobhit University के छात्र शार्दुल विहान ने दक्षिण कोरिया में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल

Shobhit University: शोभित विश्वविद्यालय के छात्र शार्दुल विहान ने दक्षिण कोरिया में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर अपने विश्वविद्यालय एवं देश का नाम रोशन किया है। इस संघर्षशील उपलब्धि के पीछे उनके समर्पण, कौशल, और मेहनत का प्रमुख योगदान है। छात्र शार्दुल विहान ने दक्षिण कोरिया में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर विश्व ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 25, 2023 10:47 अपराह्न

shobhit university
Follow Us
---Advertisement---

Shobhit University: शोभित विश्वविद्यालय के छात्र शार्दुल विहान ने दक्षिण कोरिया में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर अपने विश्वविद्यालय एवं देश का नाम रोशन किया है। इस संघर्षशील उपलब्धि के पीछे उनके समर्पण, कौशल, और मेहनत का प्रमुख योगदान है।

छात्र शार्दुल विहान ने दक्षिण कोरिया में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल

शार्दुल विहान शोभित विश्वविद्यालय के नाइस स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज विभाग में बीबीए अंतिम वर्ष का छात्र है।शार्दुल विहान की इस उपलब्धि के अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री कुंवर शेखर विजेंद्र जी द्वारा उन्हें बधाई दी गई। उन्होंने कहा, “यह शार्दुल के लिए गर्व का पल है और हमारे विश्वविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण। उनके इस उपलब्धि ने हमारे विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा को बढ़ाया है। हम उनके उत्तरोत्तर प्रगति और सफलता की कामना करते हैं।”

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर ए पी गर्ग एवं प्रति कुलपति प्रोफेसर जयानंद द्वारा समस्त विश्वविद्यालय परिवार की ओर से बधाई देते हुए कहा कि आपकी उपलब्धि एक सुंदर उदाहरण है कि मेहनत और सतत प्रयास क्या कर सकते हैं। आपकी सफलता ने केवल आपको बल्कि हमारे संस्थान को भी गर्व महसूस कराती है। शोभित विश्वविद्यालय हमेशा से अपने छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों जैसे स्पोर्ट्स इत्यादि में प्रतिभाग करने के लिए छात्रों को प्रेरित करता आया है। जिसके लिए विश्वविद्यालय उन्हें हर जरूरी सहायता प्रदान करता है।

शार्दुल की इस सफलता पर समस्त विश्व विद्यालय परिवार एवं उनके विभाग नाइस स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज के निदेशक प्रोफेसर राजुल दत्त एवं सभी शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CBSE 10th Result 2026

अप्रैल 15, 2026

MP Board 10th, 12th Result 2026

अप्रैल 15, 2026

CBSE Class 10th, 12th Result 2026

अप्रैल 14, 2026

CBSE Class 10th Result

अप्रैल 13, 2026

AP Inter Results 2026

अप्रैल 12, 2026

Delhi Metropolitan Education

अप्रैल 9, 2026